UP: पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला जारी, पांच पुलिस उपाधीक्षक इधर से ऊधर; देखें पूरी लिस्ट
उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला जारी है। सोमवार को डीजीपी मुख्यालय ने पांच पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) की स्थानांतरण सूची जारी की है। इससे पहले रविवार देर रात शासन ने निरीक्षक से डीएसपी पद पर प्रोन्नत हुए 47 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए।
By Umesh TiwariEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 11:47 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jul 2021 12:16 AM (IST)
लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला जारी है। सोमवार को डीजीपी मुख्यालय ने पांच पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) की स्थानांतरण सूची जारी की है। इससे पहले रविवार देर रात शासन ने निरीक्षक से डीएसपी पद पर प्रोन्नत हुए 47 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए। यह सभी लिपिकीय संवर्ग के अधिकारी हैं। प्रोन्नति पाए सभी निरीक्षकों को तैनाती दे दी गई है।
- नाम : वर्तमान तैनाती : नवीन तैनाती
- दिनेश कुमार दुबे : बाराबंकी से मंडलाधिकारी, मेरठ के पद पर स्थानांतरणाधीन : स्थानांतरण रद करते हुए बाराबंकी में रहेगी तैनाती।
- प्रीति देवी : चंदौली : बलिया।
- अनिल राय : सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ : चंदौली।
- अखिलेश राय : रेलवे, वाराणसी से सहायक सेनानायक 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ के पद पर स्थानांतरणाधीन : स्थानांतरण संशोधित करते हुए सहायक सेनानायक 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी।
- तनु उपाध्याय : प्रतापगढ़ : कानपुर देहात
यह भी पढ़ें : यूपी में इंस्पेक्टर से डीएसपी पद पर प्रमोट किये गए 47 पुलिस अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें