विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे हैं भ्रष्टाचार के मामले, NCRB की हालिया रिपोर्ट ने चौंकाया

Published: Fri, 08 May 2026 08:56 PM (IST)

एनसीआरबी की 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामलों में लगातार वृद्धि हुई है, जबकि राज्य ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. भ्रष्टाचार के मामलों में लगातार वृद्धि दर्ज की गई।

  2. रेलवे में आपराधिक घटनाओं में भारी बढ़ोत्तरी हुई।

  3. दंगों की संख्या में उल्लेखनीय कमी आई है।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तमाम कोशिशों के बाद भी भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लग पा रही है। हालांकि राज्य सरकार भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए जीरो टालरेंस नीति पर काम कर रही है। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट-2024 के अनुसार यूपी में भ्रष्टाचार के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है। वर्ष 2022 में भ्रष्टाचार के 89, वर्ष 2023 में 169 और वर्ष 2024 में भ्रष्टाचार के 253 मामले दर्ज किए गए हैं।

पिछले बुधवार को जारी की गई वर्ष 2024 की एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार अन्य राज्यों की तुलना में कुल अपराध के मामलों में उत्तर प्रदेश 18वें स्थान पर रहा है। राज्य में अपराधों में कमी आई है और लगभग अपराधों को लेकर केस दर्ज किए गए हैं।

इसके बाद भी कुछ क्षेत्रों में अपराधों पर अंकुश नहीं लगाया जा सका है। इनमें भ्रष्टाचार एक बड़ा मुद्दा है। राज्य में जितनी तेजी के साथ भ्रष्टाचार बढ़ा है, उतनी ही तेजी के साथ पुलिस और संबंधित विभागों ने भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कार्रवाई भी की है। वर्ष 2024 में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए 221 मामलों में ट्रैप लगाकर कार्रवाई की गई है।

वहीं राज्य में रेल गाड़ियों में आपराधिक घटनाओं में खासी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। एनसीआरबी के अनुसार राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने वर्ष 2022 में 6286, वर्ष 2022 में 6110 व वर्ष 2024 में 6455 मामले दर्ज किए हैं।

वहीं रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ)ने वर्ष 2022 में 55,152 मामले, वर्ष 2023 में 73,602 मामले और वर्ष 2024 में 95,677 मामले दर्ज किए हैं। रेलवे में वर्ष 2022 से 2024 के बीच 40 हजार से ज्यादा आपराधिक मामलों में हुई बढ़ोत्तरी ने ट्रेनों की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है

वर्ष 2012 से 2017 के बीच प्रदेश में हुए 25 हजार से अधिक दंगे

एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार यूपी में वर्ष 2012 से 2017 के बीच प्रतिदिन 19 दंगे होते थे। सरकार के प्रवक्ता ने दावा किया है कि वर्ष 2012 से 2017 के बीच यूपी में 25 हजार से अधिक दंगे हुए थे। हालांकि अब दंगों को लेकर स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में बलवा की अपराध दर 1.1 दर्ज की गई, जबकि मणिपुर में बलवा की अपराध दर 8.4, महाराष्ट्र में 6.4, कर्नाटक में 5.4, हरियाणा में 5.3 और हिमाचल प्रदेश में 4.7 दर्ज की गई है।

1. हत्या के मामले (राज्य)

राज्य वर्ष 2022 वर्ष 2023 वर्ष 2024 दर
यूपी 3491 3206 3218 1.3
महाराष्ट्र 2295 2208 2168 1.7
बिहार 2930 2862 2787 2.2
छत्तीसगढ़ 1013 958 1024 3.3

2. मैट्रो सिटी में हत्या के मामले

शहर वर्ष 2022 वर्ष 2023 वर्ष 2024 दर
गाजियाबाद 61 45 53 2.2
दिल्ली 501 503 504 3.1
कानपुर 81 97 93 3.2
लखनऊ 131 98 97 3.3

3. अपहरण (राज्य)

राज्य वर्ष 2022 वर्ष 2023 वर्ष 2024 दर
यूपी 16,263 16,663 12163 5.1
छत्तीसगढ़ 2740 2991 3382 11.0
एमपी 10,409 11,768 11,847 13.5
ओडीसा 5854 6125 6814 14.6

4. अपहरण (मैट्रो सिटी)

शहर वर्ष 2022 वर्ष 2023 वर्ष 2024 दर
कानपुर 341 373 358 12.3
गाजियाबाद 55 53 468 19.8
लखनऊ 293 720 580 20.0
पटना 664 806 1000 48.9

5. महिलाओं के विरुद्ध अपराध (राज्य)

राज्य वर्ष 2022 वर्ष 2023 वर्ष 2024 दर
यूपी 65,743 66,381 66,398 58.0
महाराष्ट्र 45,331 47,101 47,954 78.3
तेलंगाना 22,066 23,668 24,495 128.6
दिल्ली 14,247 13,434 13,396 130.7

6. मैट्रो सिटी में महिलाओं के विरुद्ध अपराध

शहर वर्ष 2022 वर्ष 2023 वर्ष 2024 दर
गाजियाबाद 1063 904 1265 114.8
कानपुर 2094 2071 1950 146.1
दिल्ली 14,158 13,366 13,396 176.8
लखनऊ 2231 2902 2571 186.0

7. बच्चों के विरुद्ध अपराध (राज्य)

राज्य वर्ष 2022 वर्ष 2023 वर्ष 2024 दर
यूपी 18,682 18,852 22,222 26.0
महाराष्ट्र 20,762 22,390 24,171 66.9
एमपी 20,415 22,393 21,908 76.2
हरियाणा 6138 6401 7547 82.8

8. बच्चों के विरुद्ध अपराध (मैट्रो सिटी)

शहर वर्ष 2022 वर्ष 2023 वर्ष 2024 दर
दिल्ली 7400 7731 7662 31.7
गाजियाबाद 189 208 713 47.4
लखनऊ 398 844 880 59.9
कानपुर 437 426 379 79.9

9. सीनियर सिटिजन के साथ अपराध (राज्य)

राज्य वर्ष 2022 वर्ष 2023 वर्ष 2024 दर
यूपी 410 389 379 2.5
हरियाणा 1574 1748 1912 87.2
छत्तीसगढ़ 1632 1798 1859 92.8
एमपी 6187 5738 5875 102.8