Move to Jagran APP

UP Coronavirus News Update: प्रदेश में कोरोना के 1029 नये केस म‍िले, 63,137 सैम्पल की हुई जांच

UP Coronavirus News Update अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। उत्‍तर प्रदेश में वर्तमान में कोरोना वायरस के कुल 5851 एक्टिव मामले हैं।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 11 Aug 2022 07:19 PM (IST)Updated: Fri, 12 Aug 2022 07:28 AM (IST)
UP Coronavirus News Update: प्रदेश में कोरोना के 1029 नये केस म‍िले, 63,137 सैम्पल की हुई जांच
UP Coronavirus News Update: उत्‍तर प्रदेश में कोरोना के कुल 5851 एक्टिव मामले है।

लखनऊ, जेएनएन। प्रदेश में 24 घंटे में 1029 नए मामले सामने आए हैं। वर्तमान में यूपी में कुल 5851 एक्‍ट‍िव केस हैं। 24 घंंटे में कुल 63,137 सैम्पल की जांच की गयी थी। इसमें कोरोना संक्रमण के 1029 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 12,03,72,290 सैम्पल की जांच की जा चुकी हैं।

loksabha election banner

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि विगत 24 घंटों में 954 लोग तथा अब तक कुल 20,82,137 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 5851 एक्टिव मामले है। उन्‍होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है।

प्रदेश में कल 10 अगस्त, 2022 को एक दिन में 4,09,907 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,36,84,697 तथा दूसरी डोज 14,61,97,069 दी गयी।

उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,41,28,605 तथा दूसरी डोज 1,29,79,746 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 85,60,445 तथा दूसरी डोज 73,27,029 दी गयी। कल तक 1,21,51,595 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 35,50,29,186 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

प्रमुख तथ्‍य 

  • प्रदेश में अब तक कुल 12,03,72,290 सैम्पल की जांच की गयी। 
  • विगत 24 घण्टों 954 लोग तथा अब तक कुल 20,82,137 लोग कोविड-19 से ठीक हुए।
  • कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। 
  • प्रदेश में कल 10 अगस्त, 2022 को एक दिन में 4,09,907 वैक्सीन की डोज दी गयी।
  • प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,36,84,697 तथा दूसरी डोज 14,61,97,069 दी गयी। 
  • 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,41,28,605 तथा दूसरी डोज 1,29,79,746 दी गयी। 
  • 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 85,60,445 तथा दूसरी डोज 73,27,029 दी गयी। 
  • अब तक कुल मिलाकर 35,50,29,186 वैक्सीन की डोज दी गयी

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.