UP कांग्रेस में बड़े फेरबदल की तैयारी: मीडिया समेत कई विभागों में होगा बदलाव; दलित-सक्रिय चेहरों को तरजीह
कांग्रेस उत्तर प्रदेश में संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है, जिसमें मीडिया विभाग सहित कई पदों पर ...और पढ़ें

HighLights
कांग्रेस यूपी संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी में।
मीडिया विभाग में 104 नए नेताओं को शामिल किया।
युवा, दलित, अल्पसंख्यक चेहरों को मिलेगी अहम जिम्मेदारी।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने जल्द ही उत्तर प्रदेश में संगठन में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। पिछले सोमवार को पार्टी द्वारा जारी मीडिया विभाग की नई टीम में 104 नेताओं को शामिल किया गया है।
पार्टी द्वारा जारी सूची में मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर नेताओं की नियुक्ति की गई है, लेकिन अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार पार्टी जल्द ही डा. सीपी राय के स्थान पर वंचित या अल्पसंख्यक समाज के किसी युवा चेहरे को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप सकती है।
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस संगठन को नए सिरे से तैयार करने की कोशिश कर रही है। इसके लिए पिछले करीब एक वर्ष से चल रहे टैलेंट हंट कार्यक्रम के जरिए कई युवा चेहरों का चयन किया गया है। पार्टी की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा पदों पर युवाओं को आगे लाया जाए।
नए सिरे से गठन की तैयारी
हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर जेन-जी के प्रदर्शन के बाद सभी राजनीतिक दलों का फोकस युवा मतदाताओं पर हो गया है। नतीजतन कांग्रेस भी राज्य में संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेश कार्यकारिणी सहित विभिन्न विभागों की कार्यकारिणी का नए सिरे गठन कर रही है। प्रदेश कार्यकारिणी के गठन का मामला लंबे समय से लटका हुआ है।
यह भी पढ़ें- चित्रकूट में सरयू नदी की खोज के लिए सैटेलाइट और रोवर तकनीक का सहारा लेगा विभाग, होगा वैज्ञानिक सर्वे
राजेंद्र पाल गौतम को प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने अभी तक के अपने लखनऊ दौरों में इस बात के स्पष्ट संकेत दिए हैं कि बसपा के बिखरे जनाधार को कांग्रेस के साथ जोड़ना है। इसके लिए पार्टी पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक समाज के सक्रिय नेताओं को संगठन में अहम जिम्मेदारियां सौंप सकती है।
यह भी पढ़ें- 100-200 नहीं; 4500 साल पुरानी हैं मांडी में मिलीं 3000 स्वर्ण मुद्राएं, गंगा घाटी सभ्यता के मिले ऐतिहासिक प्रमाण
पार्टी संगठन में ज्यादा से ज्यादा पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यक को शामिल कर आम नागरिकों को यह संदेश देना चाहती है कि सामाजिक न्याय के मुद्दे को लेकर कांग्रेस गंभीर है।
