विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी विधान सभा चुनाव से पहले कांग्रेस में होंगे और भी बदलाव, संगठन को लेकर प्रदेश प्रभारी ने दिया बड़ा अपडेट

Published: Wed, 21 Oct 2026 11:12 PM (IST)

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने यूपी संगठन में और बदलाव के संकेत दिए हैं। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव ...और पढ़ें

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम।

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम।

HighLights

  1. संगठन में जल्द होंगे और बदलाव के संकेत।

  2. दिल्ली रैली के लिए 25 हजार लोगों का लक्ष्य।

  3. सपा के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत जारी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने जल्द ही पार्टी में और बदलाव के संकेत दिए हैं। आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर उन्होंने कांग्रेस नेताओं को संगठन को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि दिल्ली के रामलीला मैदान में पहली नवंबर को वोट चोरी के मुद्दे पर प्रस्तावित रैली में शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए 25 हजार लोगों को ले जाने के लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाए।

बुधवार को उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अवध जोन के नेताओं व विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिल्ली में होने वाली रैली की तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि वोट चोरी के मुद्दे को लेकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने पिछले लोकसभा व विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों के साथ भी बैठक की।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’, इंटरनेट मीडिया विभाग की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत व कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद भी उपस्थित थे। इससे पहले मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सपा के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है। शीर्ष नेतृत्व ही अंतिम निर्णय लेगा।

बैठक में ममता चौधरी भी हुई शामिल

बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुई बैठक में महिला पार्षद ममता चौधरी भी नजर आई। पिछली 11 अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के समर्थकों के बीच हुए जूता-लात कांड के बाद से वह पार्टी की बैठकों में शामिल नहीं हुई थीं।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग का एक्शन, ERO और VRC ऑपरेटर हटाए; होगी लीगल कार्रवाई

नतीजतन पार्टी का एक खेमा कयास लगा रहा है कि जूता-लात कांड को ठंडे बस्ते में डालने की तैयारी की जा रही है।