सोनिया का जन्मदिन आज
लखनऊ। संप्रग तथा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय क
लखनऊ। संप्रग तथा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय कोई और नहीं दफ्तर में काम करते रहे कर्मचारी धरना देंगे। दो बार सेवानिवृत्ता हो चुके कर्मचारियों को छह वर्ष से न्याय का इंतजार है।
दो पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से आश्वासन तो मिला परन्तु सेवानिवृत्तिपर देय ग्रेज्युटी आदि का भुगतान नहीं मिल सका। हक की लड़ाई लड़ने में कई कर्मचारी अपनी जिंदगी भी हार बैठे। जो बचे रहे गए उन्होंने आंदोलन की राह पकड़ ली। सेवानिवृत्ता सिद्धेश्वर शुक्ल, रामप्यारे, जितेंद्र नाथ मिश्र, रामशब्द पाठक एवं जीतनारायण शुक्ल ने बताया 2007 में तत्कालीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सलमान खुर्शीद ने जनवरी माह के पहले सप्ताह में 13 कर्मियों को सेवानिवृत्ता किया गया। लेकिन प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में सेवानिवृत्तिका कोई प्राविधान न होने के कारण विरोध किया गया। जिस पर सभी सेवनिवृत्ता कर्मचारियों को पुन: काम पर बुलाया गया। इसके बाद 23 अगस्त 2009 को रीता बहुगुणा जोशी के प्रदेश अध्यक्ष कार्यकाल में कर्मचारियों को फिर से सेवानिवृत्तिका फरमान सुना दिया और हवाला आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की नियमावली का दिया गया। कर्मचारी सेवानिवृत्ता तो किए गए परन्तु नियमानुसार ग्रेज्युटी आदि का भुगतान नहीं किया गया। तब से लेकर आज तक कर्मचारी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के चक्कर लगाते आ रहे है लेकिन सुनने को काई राजी नहीं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर