दिल्ली रैली के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने झोंकी ताकत, जुटेंगे 2 लाख कार्यकर्ता
उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली 'वोट चोरी' के मुद्दे पर महारैली ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
दिल्ली रैली में दो लाख कांग्रेस कार्यकर्ता जुटाने का लक्ष्य।
'वोट चोरी' के मुद्दे पर 1 नवंबर को होगी महारैली।
प्रदेश प्रभारी, अध्यक्ष कर रहे हैं तैयारियों की समीक्षा।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस ने पहली नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोरी के मुद्दे को लेकर होने वाली रैली में राज्य से दो लाख कांग्रेसियों को जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ छह जोन के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठकें कर रैली की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश की सियासत में हाशिए पर चल रही कांग्रेस को पहले दिल्ली रैली के लिए 25 हजार कार्यकर्ताओं को लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष ने पिछले दिनों में बैठकें कर कांग्रेस नेताओं की राय लेकर रैली में उत्तर प्रदेश से दो लाख कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है।
इस सिलसिले में अभी तक अवध, बुंदेलखंड और पूर्वांचल जोन की बैठकें हो चुकी हैं। प्रयागराज, ब्रज और पश्चिम जोन की बैठकें आयोजित की जानी। प्रयागराज जोन की बैठक 25 अक्टूबर को दोपहर दो बजे प्रयागराज के शंकरलाल मेमोरियल हाल में होगी।
महारैली के लिए सौंपी गईं जिलावार जिम्मेदारियां
ब्रज जोन की बैठक 26 अक्टूबर को सुबह 11 बजे अलीगढ़ के शहनाई मैरिज हाल में तथा पश्चिम जोन की बैठक 27 अक्टूबर को सुबह 11 बजे मुरादाबाद के आर्चिड ग्रैंड लान में होगी। बैठकों में जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों, पूर्व सांसदों-विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों तथा पूर्व लोकसभा एवं विधानसभा प्रत्याशियों सहित अन्य नेताओं को शामिल किया जा रहा है।
महारैली के लिए जिलावार जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। राष्ट्रीय सचिवों को छह जोन का सह-प्रभारी बनाकर संगठनात्मक बैठकों, जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है।
यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने सपा को सौंपी 200 सीटों की लिस्ट, 50-55 से ज्यादा सीट देने के मूड में नहीं अखिलेश
