विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karpoori Thakur को भारत रत्न से सम्मानित करने के निर्णय का CM योगी ने किया स्वागत, कही ये बात

Published: Wed, 24 Jan 2024 09:36 AM (IST)

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा ‘महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सामाजिक न्याय के अग्रदूत जननायक कर्पूरी ...और पढ़ें

कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान देने के निर्णय का सीएम योगी ने क‍िया स्‍वागत।
कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान देने के निर्णय का सीएम योगी ने क‍िया स्‍वागत।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान देने के केंद्र सरकार के निर्णय का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया है।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक न्याय के अग्रदूत, जननायक कर्पूरी ठाकुर को (मरणोपरांत) भारत रत्न से विभूषित किए जाने का निर्णय अभिनंदनीय है। सामाजिक न्याय को समृद्ध करता यह निर्णय लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी सच्ची श्रद्धा तथा वंचितों, शोषितों व उपेक्षितों के उन्नयन के लिए उनके योगदानों के प्रति देशवासियों की ओर से समेकित श्रद्धांजलि है।’

अनुप्रिया पटेल ने भी जताई प्रसन्नता  

अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी केंद्र सरकार के इस निर्णय पर प्रसन्नता जताई है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा, ‘माननीय कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का फैसला सामाजिक न्याय के राजनीतिक पुरोधा और वास्तविक सिपाही का ऐतिहासिक सम्मान है। बिहार के मुख्यमंत्री रहते उन्होंने पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण की संवैधानिक व्यवस्था के वास्तविक अर्थों में सामाजिक न्याय का बिगुल फूंका। सामाजिक न्याय की अवधारणा के अंतर्गत उन्होंने महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण की मिसाल कायम की।’

यह भी पढ़ें: Karpoori Thakur : कौन हैं भारत रत्न से नवाजे जा रहे कर्पूरी ठाकुर? यहां पढ़ें बिहार के 'जननायक' से जुड़े हर सवाल का जवाब

यह भी पढ़ें: आधी आबादी को साधने के लिए भाजपा ने शुरू किए 18 अभियान, काशी क्षेत्र की 13 लोकसभा सीटों के लिए बनाई ये खास रणनीति