Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'कुचल दिए जाओगे...', सीएम योगी को जान से मारने की धमकी पर फूटा लोगों का गुस्सा; दिए ये रिएक्शन

    Updated: Sun, 03 Nov 2024 02:50 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस को भेजे गए एक मैसेज में कहा गया है कि अगर सीएम योगी 10 दिन में इस्तीफा नहीं देते हैं तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। पुलिस ने एक 24 वर्षीय महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं अब सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं।

    Hero Image
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस को भेजे गए एक मैसेज में कहा गया कि यदि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अगले 10 दिनों में अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे तो उनकी ठीक उसी प्रकार हत्या कर दी जाएगी, जैसी एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार, मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल को यह मैसेज एक अज्ञात नंबर से भेजा गया है। मैसेज मिलने के बाद पुलिस के साथ ही कई एजेंसियां एक्टिव हो गईं और एक 24 वर्षीय महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला की पहचान फातिमा खान के रूप में हुई है, जो आईटी में बीएससी कर रही है।

    सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

    देश के सबसे बड़े के मुखिया को धमकी की खबर सोशल मीडिया पर कुछ ही देर में सुर्खियों में होने के बाद यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव तो किसी ने बाबा के बुलडोजर एक्शन से जोड़ा।

    मोहम्मद उमर नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर कमेंट करते हुए लिखा- उपचुनाव सर पर हैं, ऐसी धमकी नहीं देनी चाहिए थी। वहीं अन्य यूजर ने लिखा- अब समाजवादी पार्टी उसको टिकट देगी। इसके पीछे की क्रोनोलॉजी को समझिए।

    वहीं एक्स पर एक सागर नाम के यूजर ने लिखा- लोग भूल जाते हैं ये सीएम योगी हैं, जो माफियाओं को मिट्टी में मिला देते हैं। बिना कुछ सोचे समझे सत्ता रहेगी या जाएगी। ये लोग उन्हें डरा नहीं सकते हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा यह सब बुलडोजर एक्शन के कारण हो रहा है। वहीं एक यूजर ने एक्स पर लिखा- 'सीएम योगी जी महाराज को जान से करने की धमकी देने वाले यह भूल गए कि यहां बाबा का बुलडोजर चलता है। महाराज जी को धमकी देने वालों के अरमान इसी बुलडोजर से कुचल दिए जाएंगे।'

    वहीं धमकी देने वाली आरोपी महिला फातिमा अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में रहती है। अधिकारी ने बताया कि उसके पिता लकड़ी का कारोबार करते हैं। पुलिस ने बताया कि महिला अच्छी तरह से शिक्षित है, लेकिन मानसिक रूप से अस्थिर है। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि खान ने ही यह संदेश भेजा था।

    वहीं इस धमकी के बाद एटीएस अलर्ट पर है क्योंकि 20 नवंबर को योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार के लिए महाराष्ट्र आने वाले हैं। इसके साथ ही यूपी में सीएम योगी की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

    बाबा सिद्दीकी की हुई थी हत्या

    एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विजयदशमी के दिन हुई इस हत्या ने पूरे देश में सियासी हंगामा खड़ा कर दिया था। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस विश्नोई गैंग ने ली थी।

    इसे भी पढ़ें: CM योगी को फातिमा ने दी थी जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार; वजह आई सामने

    comedy show banner
    comedy show banner