Move to Jagran APP

Maharashtra New CM 2022: एकनाथ शिंदे के महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री बनने पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के बीसवें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके मुख्यमंत्री बनने पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आपके कुशल नेतृत्व में राज्य सुशासन के सुपथ पर चलकर विकास के नए मानक स्थापित करेगा।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Thu, 30 Jun 2022 08:34 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2022 10:35 PM (IST)
Maharashtra New CM 2022: एकनाथ शिंदे के महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री बनने पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एकनाथ शिंदे को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

लखनऊ, जेएनएन। शिवसेना के बागी नेता कहे जा रहे एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के बीसवें मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

loksabha election banner

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस के शपथ लेने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दोनों को बधाई दी। सीएम योगी ने लिखा कि एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। आपके कुशल नेतृत्व में राज्य सुशासन के सुपथ पर चलकर विकास के नए मानक स्थापित करेगा। आपके स्वर्णिम कार्यकाल हेतु मंगलकामनाएं।

वहीं, डिप्टी सीएम देवेंद्र फणनवीस को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके लोक कल्याणकारी प्रयासों से राज्य सुशासन के सुपथ पर चलकर विकास के नए प्रतिमान स्थापित करेगा। आपके उज्ज्वल कार्यकाल हेतु मंगलकामनाएं। इसी तरह यूपी सरकार के कई मंत्रियों और भाजपा संगठन पदाधिकारियों ने भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को बधाई दी।

महाराष्ट्र की राजनीति में अप्रत्याशित करवट बदली है। गुरुवार शाम तक किसी को पता नहीं था कि महाराष्ट्र की राजनीति ऐसा कुछ हो सकता है, लेकिन भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के साथ राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए घोषणा की कि एकनाथ शिंदे ही महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे।

फडणवीस ने यह घोषणा करते हुए यह भी स्पष्ट कर दिया था कि शिंदे मंत्रिमंडल में वह खुद शामिल नहीं होंगे। वह बाहर से ही सरकार की मदद करते रहेंगे। लेकिन फडणवीस की इस घोषणा के कुछ देर बाद ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने एक राष्ट्रीय टीवी चैनल पर आकर एक नई सूचना दी कि पार्टी ने देवेंद्र फडणवीस को भी शिंदे सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में शामिल होने का निर्देश दिया है। वह भी शिंदे के साथ ही शपथ लेंगे।

बताया जा रहा है कि फडणवीस को शिंदे के साथ उपमुख्यमंत्री बनने हेतु मनाने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें दो बार फोन किया। इसके बाद जब फडणवीस राजी हुए, तो राजभवन में शपथग्रहण के मंच पर लगाई जा रही कुर्सियों की संख्या दो से बढ़ाकर तीन कर दी गई। राजभवन में बने नए दरबार हाल में शिंदे और फडणवीस का यह पहला शपथग्रहण समारोह संपन्न हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.