विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में 48 घंटे में बिजली सप्लाई बहाल करने के निर्देश, तेजी से शुरू हुआ काम

Published: Sun, 11 Oct 2026 01:46 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में 48 घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. जलभराव क्षेत्रों में 48 घंटे में बिजली बहाली का निर्देश।

  2. त्योहारों पर धार्मिक स्थलों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें।

  3. ढीले तार, झुके पोल ठीक कर 1912 शिकायतें निपटाएं।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में 48 घंटे में बिजली आपूर्ति बहाल करने की हिदायत पावर कारपोरेशन प्रबंधन को दी है। इस पर प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष रणवीर प्रसाद ने फील्ड के अधिकारियों को युद्ध स्तर पर काम करने के साथ ही त्योहारों पर प्रदेशवासियों को सुरक्षित तरीके से निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

त्योहारों के मद्देनजर बिजली आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए प्रसाद ने अधिकारियों से कहा है कि शोभा व विसर्जन यात्राओं के मार्गों तथा पूजा-पंडालों और मेला स्थलों के आसपास ढीले तार एवं झुके पोल को विशेष अभियान चलाकर तत्काल ठीक किया जाए।

मिर्जापुर का मां विंध्यवासिनी धाम, बलरामपुर का देवीपाटन मंदिर, सीतापुर का नैमिषारण्य, लखीमपुर खीरी का गोला गोकर्णनाथ, सहारनपुर के प्रमुख देवी स्थल तथा अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह से ठीक रखा जाए ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में दर्शन-पूजन कर सकें।

यह भी पढ़ें- यूपी में अब बारिश से नुकसान का 24 घंटे में होगा आकलन, पीड़ितों के मुआवजे को लेकर CM योगी ने दिए सख्त निर्देश

निर्देश दिया कि क्षतिग्रस्त पोल के स्थान पर नये पोल तय मानकों के अनुसार लगाने की अधिकारी निगरानी करें। 1912 पर दर्ज शिकायतों का तेजी से निस्तारण करें। शक्ति भवन में हुई बैठक में प्रबंध निदेशक नीतीश कुमार सहित संबंधित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सभी डिस्काम के प्रबंध निदेशक एवं अन्य अधिकारी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े।