विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Election 2022 Voting :यूपी चुनाव के आखिरी चरण में केन्‍द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल सहित इन दिग्‍गजों ने किया मतदान, देखें तस्‍वीरें

By Prabhapunj MishraEdited By:
Published: Mon, 07 Mar 2022 09:37 AM (GMT+05:30)

UP Election 2022 Phase 7 उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में एक ओर जहां आम मतदाता उत्‍साहित है ...और पढ़ें

यूपी चरण 7 चुनाव 2022 : उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में दिग्‍गजों ने किया मतदान
यूपी चरण 7 चुनाव 2022 : उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में दिग्‍गजों ने किया मतदान

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आज सातवें और आखिरी चरण का मतदान जारी है। इसमें नौ जिलों की 54 सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग हो रही है। इस चरण में 613 प्रत्याशियों की किस्मत को तय करने के लिए प्रत्याशी के रूप में उतरे मंत्रियों में भी खाता उत्साह है। इसलिए आम मतदाता के साथ दिग्‍गज नेता भी वोट डालने पहुंच रहे हैं।भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई ने सोमवार को भाजपा के मंत्रियों, सांसद तथा संगठन के पदाधिकारियों के मतदान का कार्यक्रम जारी किया है। इनमें से अधिकांश का पहले दो घंटे यानी सात से नौ बजे के बीच में वोट डालने का कार्यक्रम है।

केन्‍द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मीरजापुर के एक बूथ में मतदान किया। मतदान के बाद अनुप्रिया पटेल ने कहा, मैं पूरी तरीके से आश्वस्त हूं कि यहां हम सभी पांचों सीटे जीतेंगे। लोकतंत्र के इस महापर्व में मीरजापुर एनडीए गठबंधन की जीत ही सुनिश्चित करने जा रहा है। विकास की दृष्टि से मीरजापुर ने कई परियोजनाओं को आते हुए देखा है।

समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड़ व उनकी पत्नी चोपन ब्लाक प्रमुख लीला ने ओबरा विधानसभा क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी बूथ पर सुबह मतदान किया।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रविन्द्र जायसवाल परिवार के साथ वाराणसी के एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे। उन्होंने कहा, योगी, मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर आज पूरे प्रदेश में जनता चुनाव लड़ रही है। समाजवादी पार्टी को ओवर कॉन्फिडेंस है। ओवर कान्फिडेंस धोखा देता है।

वाराणसी के शंकुलधारापोखरा स्थित उच्च माध्यमिक कन्या पाठशाला पहुंच उत्‍तर प्रदेश के युवा, पर्यटन व धर्मार्थ राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी ने मतदान किया। इस बार समाजवादी पार्टी से महामृत्युंजय महादेव मंदिर के महंत किशन दीक्षित सपा के टिकट पर नीलकंठ तिवारी के खिलाफ मैदान में हैं।

वाराणसी में पद्मश्री प्रशांति सिंह, अर्जुन पुरस्कार विजेता बास्केटबॉल खिलाड़ी ने उत्तर प्रदेश में अंतिम चरण के मतदान में सपरिवार उत्साहपूर्वक सुबह ही मतदान किया। इस दौरान उन्‍होंने समस्त काशीवासियों से वोट करने की अपील की ।

वाराणसी की पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के कुसमुरा मतदान केन्द्र पर मतदान करने के बाद बाहर आकर अमिट स्याही दिखाते विधायक डा. अवधेश सिंह (बाएं) व उनके पुत्र प्रभात सिंह।

उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर सीट पर मतदान जारी है। मिर्जापुर के एक पोलिंग बूथ पर भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा परविार के साथ मतदान करने पहुंचे।

वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र से विधायक और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने भी किया मतदान। इस बार सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बेटे अनिल राजभर के खिलाफ यहां से चुनाव लड़ रहे हैं।

बसपा के राज्य अध्यक्ष भीम राजभर ने मऊ में एक मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। भीम राजभर ने कहा कि मैं जानता हूं कि हम ये लड़ाई लड़ रहे हैं और धीरे-धीरे हम अपनी मंजिल पर पहुंच रहे है।

वाराणसी में कैंट क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कम्पोजिट स्कूल महमूरगंज में वोट डाला। सौरभ इस बार भी भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं।

भदोही के औराई विधानसभा के त्रिलोकपुर बूथ नम्बर 163 पर विधायक तथा भाजपा प्रत्याशी दीनानाथ भास्कर ने भी अपना वोट डाला।

वाराणसी के सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में ढढोरपुर बूथ पर मतदान के बाद मतदान के बाद विकासशील किसान पद्मश्री चंद्रशेखर सिंह।