Move to Jagran APP

दल बदल पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- इन सब प्रकरणों से किसी पार्टी को घबराना नहीं चाहिए

UP Chunav 2022 प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हर चुनाव में हमने हर तरह की पार्टी में नेताओं को पाला बदलते देखा है। यह तो स्वाभाविक है। हमने तो पार्टी में देखा भी है कि कुछ लोग आते हैं और कुछ लोग जाते हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 13 Jan 2022 01:35 PM (IST)Updated: Thu, 13 Jan 2022 01:41 PM (IST)
दल बदल पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- इन सब प्रकरणों से किसी पार्टी को घबराना नहीं चाहिए
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि कांग्रेस ने आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी की

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद से ही नेताओं के पाला बदलने को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने बड़ा बयान किया है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग से कांग्रेस के 125 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के दौरान मीडिया को भी संबोधित किया।

loksabha election banner

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हर चुनाव में हमने हर तरह की पार्टी में नेताओं को पाला बदलते देखा है। यह तो स्वाभाविक है। हमने तो पार्टी में देखा भी है कि कुछ लोग आते हैं और कुछ लोग जाते हैं। चुनाव के समय तो कुछ लोग घबरा जाते हैं कि हो सकता है कि हम यहां से नहीं जीते। मुझे नहीं लगता कि यह ऐसी चीज है जिससे किसी भी पार्टी को घबराना चाहिए।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि कांग्रेस ने आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी की है। 125 प्रत्याशियों की सूची है जिसमें से 50 महिलाएं हैं। हमने प्रयास किया है कि संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले प्रत्याशी हों। इस सूची में 40 प्रतिशत महिलाएं और 40 प्रतिशत युवा हैं। महिलाओं में कुछ पत्रकार हैं तो एक अभिनेत्री और कुछ संघर्षशील महिलाएं है। इसमें ऐसी महिलाएं हैं जिन्होंने अपने जीवन में बहुत अत्याचार देखा और उसके खिलाफ लड़ा, कुछ समाजसेविकाएं हैं।  

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने जारी की 125 प्रत्याशियों की पहली सूची, 50 महिलाओं में उन्नाव के माखी कांड की पीड़िता की मां


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.