विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के कर्मचारियों का चार महीने से लटका वेतन, जमकर किया प्रदर्शन

By JagranEdited By:
Published: Wed, 07 Mar 2018 05:23 PM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 सैकड़ों कर्मचारियों ने जमकर किया हंगामा।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के कर्मचारियों का चार महीने से लटका वेतन, जमकर किया प्रदर्शन
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के कर्मचारियों का चार महीने से लटका वेतन, जमकर किया प्रदर्शन

लखनऊ(जागरण संवाददाता)। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 सैकड़ों कर्मचारियों का चार महीने से वेतन बकाया है। इसे लेकर करीब 100 से ज्यादा कर्मचारियों ने बुधवार को विभूतिखंड थानाक्षेत्र स्थित साइबर टॉवर के छठे फ्लोर पर जमकर हंगामा। कोई टावर पर चढ़ गया तो कोई कर्मचारियों सड़क पर उतरकर नारेबाजी कर विरोध कर रहा था।कर्मचारियों का आरोप है कि होली भी निकल गई लेकिन अभी तक वेतन नहीं मिला है। जॉइनिंग भी करा दी गई। वहीं, मामले में गोमती नगर एसओ सत्येंद्र राय का कहना है कि कर्मचारियों का तीन महीने की ट्रेनिग और एक महीने का वेतन नहीं मिला है।

एक कॉल कर घर बैठे शिकायत-समस्या का समाधान

यह हेल्पलाइन एक कॉल कर घर बैठे जनता की शिकायत और समस्या का समाधान करने के लिए शुरू की गई। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से तैयार इस हेल्पलाइन के लिए पाच सौ कर्मचारी प्रति शिफ्ट की क्षमता का कॉल सेंटर गोमती नगर में स्थापित किया गया। 1076 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर जनता अपनी समस्या या शिकायत दर्ज करा सकती है। शिकायत दर्ज करते ही ऑनलाइन संबंधित विभाग को हस्तातरित और संबंधित अधिकारी या कर्मचारी को मोबाइल संदेश के जरिए उसके समाधान के लिए निर्देशित किया जाता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।