जनगणना 2027: यूपी में स्वगणना को लेकर उत्साह, अब तक करीब 14 लाख परिवारों ने दर्ज की जानकारी
उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 के तहत स्वगणना प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है, जिसमें अब तक लगभग 14 लाख परिवारों ने ऑनलाइन जानकारी दर्ज की है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।
HighLights
लगभग 14 लाख परिवारों ने जनगणना 2027 के लिए जानकारी दर्ज की।
5.5 लाख से अधिक परिवारों ने स्वगणना प्रक्रिया पूरी की।
स्वगणना की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। जनगणना 2027 के तहत प्रदेश में स्वगणना की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। 16 नवंबर से शुरू हुई इस प्रक्रिया में शुक्रवार शाम तक 13,96,272 परिवारों ने अपनी जानकारी आनलाइन दर्ज की है।
इनमें 5,57,265 परिवारों ने सभी जरूरी विवरण भरकर प्रक्रिया पूरी कर ली है और उन्हें विशेष पहचान नंबर भी मिल गया है। वहीं, 8,39,007 परिवारों ने जानकारी तो दर्ज की है, लेकिन अभी अंतिम रूप से सबमिट नहीं किया है।
प्रदेश में स्वगणना के लिए 30 नवंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी तक जनगणना कर्मी घर-घर जाकर परिवारों से जानकारी जुटाएंगे। ऐसे में जिन परिवारों ने अभी तक स्वगणना की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर इसे पूरा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- UP चुनाव से पहले CM योगी का तोहफा: 5वें-छठे वेतनमान वाले कर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, कब से मिलेगा लाभ?
स्वगणना में आगरा, अलीगढ़, अंबेडकरनगर, अमेठी और अमरोहा जिले सबसे आगे हैं। वहीं वाराणसी, उन्नाव, सुलतानपुर, सोनभद्र और सीतापुर में इसकी प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है।