विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Budget 2026: 9 लाख करोड़ के बजट में महिलाओं के लिए सौगातों की बौछार, क्या-क्या होगा खास?

Published: Wed, 11 Feb 2026 07:45 AM (IST)

UP Budget 2026| उत्तर प्रदेश बजट में नौ लाख करोड़ से अधिक का बड़ा हिस्सा महिलाओं और छात्राओं को मिलेगा। ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। UP Budget 2026| नौ लाख करोड़ रुपये से अधिक के बजट का बड़ा हिस्सा आधी आबादी को मिलने का अनुमान है। महिलाओं को उद्यमशीलता से जोड़ने की योजनाओं पर बजट में अतिरिक्त धनराशि दी जा सकती है। प्रत्येक जिलों में महिला छात्रावास की योजना को सरकार आगे बढ़ाएगी।

सभी जिलों में छात्रावास के लिए धनराशि आवंटित होने के साथ ही कुछ नई योजनाओं की घोषणा भी की जा सकती है। सभी विकास खंडों में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खोलने के लिए भी बजट दिया जाएगा।

बजट में वृद्धावस्था, विधवा, निराश्रित महिला, दिव्यांगों की पेशन बढ़ाने और मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने की घोषणा की जा सकती है।

पूर्वांचल व बुंदेलखंड के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए सरकार इन्हें विकास निधि के जरिए कहीं अधिक धनराशि भी देने जा रही है। इन दोनों क्षेत्रों की निधि में लगभग दो हजार करोड़ मिलने के साथ ही विभागीय योजनाओं में भी प्राथमिकता दिए जाने की बात है।

पुलिस, लोक निर्माण, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा, मेट्रो व अवस्थापना सुविधाओं के लिए पहले से कही बजट दिया जाएगा। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत बुनियादी ढांचागत नई परियोजनाओं के लिए दो हजार करोड़ रुपये दिए जा सकते हैं।

औद्योगिक क्षेत्रों की अवस्थापना सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार अटल इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत चार हजार करोड़ रुपये दिए जा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के मुताबिक अनुदेशकों का मानदेय नौ हजार से बढ़ाकर लगभग 17 हजार किए जाने के लिए भी सरकार बजट का प्रविधान कर सकती है।