विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी बजट 2026: प्रदेश में खुलेगा नौकरियों का पिटारा, 10 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

Published: Wed, 11 Feb 2026 12:07 PM (IST)

योगी सरकार ने विधानसभा में अपना 10वां और अब तक का सबसे बड़ा 9.12 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश ...और पढ़ें

वीडियो से ली तस्वीर।

वीडियो से ली तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी की योगी सरकार अपने मौजूदा कार्यकाल का अंतिम और ऐतिहासिक 10वां बजट विधानसभा में पेश कर रही है। सूबे की राजनीति में आज का दिन ऐतिहासिक रहा है, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में योगी सरकार का 10वां और अब तक का सबसे बड़ा (9 लाख करोड़ रुपये) बजट पेश किया। बजट में  युवा, महिला और रोजगार पर सबसे अधिक ध्यान केंद्रित किया गया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ रुपये का बजट पेश करते हुए अपने भाषण में प्रमुख घोषणा की कि प्रदेश के 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। वहीं बेटियों के लिए सौगात की भी घाेषणा उन्होंने की। बेटियों की शादी के लिए मिलने वाली सहायता राशि को 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये किया जाएगा।

स्टार्टअप और विकास 

वित्त मंत्री ने घाेषणा करते हुए कहा, कि उत्तर प्रदेश स्टार्टअप के क्षेत्र में लीडर के रूप में उभर रहा है। कौशल विकास मिशन के तहत 9.25 लाख युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी।