विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Board Result 2024 : हाइस्कूल की टॉपर लिस्ट में रहे यह 10 बच्चे, पहले नंबर पर रही इस जिले की छात्रा

Published: Sat, 20 Apr 2024 02:34 PM (IST)

UP Board Result 2024 सीतापुर की प्राची निगम ने यूपी बोर्ड रिजल्ट में टॉप किया। वह पहले नंबर पर रहीं। ...और पढ़ें

UP Board Result 2024 : हाइस्कूल की टॉपर लिस्ट में रहे यह 10 बच्चे
UP Board Result 2024 : हाइस्कूल की टॉपर लिस्ट में रहे यह 10 बच्चे

लखनऊ, जागरण संवाददाता। यूपी बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट घोषित कर दिए। हाइस्कूल में रिजल्ट 89.55 प्रतिशत रहा तो वहीं 82.60 प्रतिशत इंटर का रिजल्ट रहा। वहीं हाइस्कूल में कई बच्चों ने टॉप किया। इनमें अव्वल नंबर पर सीतापुर जिले की छात्रा रही। 

हाइस्कूल में टॉप 10 लिस्ट में आने वाले बच्चे 

सीतापुर की प्राची निगम ने यूपी बोर्ड रिजल्ट में टॉप किया। वह पहले नंबर पर रहीं। प्राची को 600 में से 591 नंबर मिले। वहीं दूसरे नंबर पर फतेहपुर जिले की दीपिका सोनकर रहीं। दीपिका को 600 में से 590 नंबर मिले। तीसरे नंबर पर सीतापुर के नाव्या सिंह तो चौथे नंबर पर स्वाति सिंह रहीं। वहीं पांचवें नंबर पर जालौन की दीपांशी सिंह सेंगर का नाम रहा। छठें नंबर पर अर्पित तिवारी, सातवें नंबर पर वैश्नवी, आंठवें नंबर पर इशिका तथा नौवें नंबर परराज सिंह और दसवें पायदान पर दीपिका देवी रहीं।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।