यूपी बोर्ड 2027 के लिए बढ़ सकती है परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि, 1 सितंबर तक जमा कर सकेंगे शुल्क
यूपी बोर्ड 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ाई जा सकती है। छात्रहित में ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को राहत मिल सकती है। छात्रहित में परीक्षा शुल्क जमा करने और आवेदन पत्र ऑनलाइन करने की समय सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव है।
इसके तहत संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थी अब एक सितंबर तक परीक्षा शुल्क कोषागार में जमा करने, जबकि विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर पांच सितंबर तक ऑनलाइन अपलोड किए जा सकेंगे।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव के प्रस्ताव पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने इस संबंध में अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक शिक्षा को पत्र भेजकर नई तारीखों को स्वीकृत करने का अनुरोध किया है।
अभी वर्ष 2027 की परीक्षा के लिए संस्था के प्रधान को सभी पात्र विद्यार्थियों से प्राप्त परीक्षा शुल्क एकमुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करना था। इसकी मूल अंतिम तिथि 16 अगस्त थी।
प्रस्तावित नई व्यवस्था में यह समय बढ़ाकर एक सितंबर किया जा सकता है। इसी तरह कोषागार में जमा शुल्क की जानकारी और विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरण परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि पहले 20 अगस्त थी। इसे बढ़ाकर पांच सितंबर करने का प्रस्ताव है।
बोर्ड की वेबसाइट पर विद्यार्थियों के विवरण की चेकलिस्ट प्राप्त करने के बाद संस्था के प्रधान द्वारा उसकी जांच के लिए 21 से 31 अगस्त तक तिथि निर्धारित थी।
संशोधन के लिए एक से 10 सितंबर तक समय प्रस्तावित किया गया है। पंजीकृत परीक्षार्थियों की फोटोयुक्त नामावली संस्था के प्रधान को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करनी है। इसके लिए 30 सितंबर तक की तिथि प्रस्तावित है।
यह भी पढ़ें- यूपी के मदरसों पर होगी कार्रवाई, योगी सरकार ने तैयार की लिस्ट, 1100 करोड़ के बजट पर सवाल
