विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Board Results 2019 : बोर्ड आज तय कर सकता है परिणाम घोषित करने की तारीख

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 21 Apr 2019 11:21 AM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 07:53 AM (IST)

UP Board Result 2019 date कल तक बोर्ड परिणाम जारी करने की तारीख घोषित कर देगा। इस बार भी हाईस्कूल के साथ ही इंटर का परिणाम घोषित किया जाएगा।

UP Board Results 2019 : बोर्ड आज तय कर सकता है परिणाम घोषित करने की तारीख
UP Board Results 2019 : बोर्ड आज तय कर सकता है परिणाम घोषित करने की तारीख

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर के परिणाम आने की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। आज बोर्ड परिणाम जारी करने की तारीख घोषित हो सकती है। इस बार भी हाईस्कूल के साथ ही इंटर का परिणाम घोषित किया जाएगा। 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव भी नई दिल्ली से वापस प्रयागराज पहुंच चुकी हैं। बोर्ड मंगलवार को नतीजे घोषित करने की तारीख तय कर सकता है। माना जा रहा है कि 25 से 27 अप्रैल के बीच परिणाम आ जाएगा। रिजल्ट का ऐलान ऑफिशियल वेबसाइट पर किया जाएगा। बोर्ड हाईस्कूल और इंटर दोनों के नतीजों की घोषणा एक ही दिन कर सकता है। इस साल करीब 58 लाख छात्रों ने बोर्ड का एग्जाम दिया है। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल करी परीक्षा सात से 28 फरवरी तक कराई थी। 12वीं की परीक्षा सात फरवरी से दो मार्च तक चली थी। इस वर्ष दोनों कक्षा का परिणाम पिछले वर्ष से भी बेहतर होगा।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की टीम ने आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करने की तैयारी कर ली है। यह संभव है कि आज बोर्ड अपने परिणाम जारी करने की तारीखों को लेकर कोई घोषणा भी करे। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणामों का इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। वह लोग अपना रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर पहले से तैयार रखें।

यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव दिल्ली गईं थी। जहां कंप्यूटर एजेंसियां परिणाम तैयार करती हैं। सचिव अन्य अफसरों के साथ मिलकर रिजल्ट को अंतिम देंगी। उन्होंने परिणामों की घोषणा के लिए सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया, लेकिन उम्मीद है कि अप्रैल 2019 के अंतिम सप्ताह में ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा। बोर्ड का परिणाम इस वर्ष बेहतर होने की भी संभावना है। परिणामों में सुधार के लिए कई उपाय किए गए हैं। इस बार ग्रेस मार्क की भी व्यवस्था है।

UP Board Results 2019 ऐसे कर पाएंगे चेक

  1. रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. अपना रोल नंबर सबमिट करना होगा।
  4. अब आप रिजल्ट देख पाएंगे।
  5. आप अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट ले सकते हैं।
  6. जैसे ही यूपी बोर्ड 10वीं/12वीं का रिजल्ट घोषित होगा स्टूडेंट अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in के साथ कुछ प्राइवेट वेबसाइट पर भी जाकर चेक कर पायेंगे। जिनकी जानकारी नीचे दी गई है।

बोर्ड का नाम: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 

परीक्षा का नाम: कक्षा 10वीं/12वीं का बोर्ड एग्जाम

  • आधिकारिक वेबसाइट: upmsp.nic.in
  • रिजल्ट की वेबसाइट: upresults.nic.in।

उम्मीद की जा रही है कि इस वर्ष ज्यादा बच्चे पास होंगे। छात्रों को आठ अंक का ग्रेस मिलेगा। छात्र अगर ग्रेस मार्क मिलने के बाद भी पास नहीं हो पाता है तो उसे फेल ही माना जाएगा। दसवीं की परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 33 फीसदी अंक लाने जरूरी हैं। वहीं 10वीं में छात्रों को पास करने के लिए कुछ छूट दी गई है। दसवीं में छह विषय हैं। इनमें से पांच में पास होना जरूरी है।

यूपी बोर्ड की 2019 की परीक्षा में लगभग 31,95,603 छात्र 10वीं कक्षा के लिए उपस्थित हुए और 26,11,319 ने कक्षा 12वीं की परीक्षा दी। यूपी बोर्ड ने 2018 में परिणाम 29 अप्रैल को जारी किया था। जिसमें 10वीं में 75.16 फीसदी और 12वीं में 72.43 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। इस साल 14 दिन चली हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में कुल 8354 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बोर्ड की परीक्षा लंबे अर्से बाद बदले पाठ्यक्रम से हुई है। नए पाठ्यक्रम की पहली परीक्षा में संतुलित प्रश्नपत्र देना और नकल पर प्रभावी अंकुश लगा पाना आसान नहीं था, लेकिन बोर्ड ने इसके लिए पुख्ता इंतजाम किये थे। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए इस बार हर कक्ष में दो सीसीटीवी कैमरे व बोलकर होने वाली नकल रोकने के लिए वॉयस रिकॉर्डर लगाए गए थे। बोर्ड प्रशासन ने मंडल स्तर पर पर्यवेक्षक भी तैनात किए थे। यूपी बोर्ड ने परीक्षा शुरू होने से पहले ही आवेदन पत्रों की जांच कराई इसमें 14156 परीक्षार्थियों के आवेदन निरस्त कर किए हैं, जिसमें हाईस्कूल में 4229 परीक्षार्थी शामिल हैं। इन सभी के अभिलेख दुरुस्त नहीं थे।

पिछली बार इन्होंने बाजी मारी

यूपी बोर्ड परीक्षा 2018 में हाईस्कूल में कुल 75.16 प्रतिशत परिणाम रहा। हाईस्कूल में कुल 36 लाख 56 हजार 272 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें 30 लाख 28 हजार 767 शामिल हुए थे। इनमें 22 लाख 76 हजार 445 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। हाईस्कूल में इलाहाबाद के शिवकुटी के बृज बिहारी सहाय इंटर कॉलेज की अंजलि वर्मा ने टॉप किया। अंजलि को 600 में से 578 अंक मिले। दूसरे स्थान पर जहानाबाद फतेहपुर के विकास वीएम इंटर कॉलेज चौक के यशस्वी हैं। इनको 600 में 567 अंक मिले। इनका प्रतिशत 94.17 है।

तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से सीता बाल विद्या मंदिर महमूदाबाद सीतापुर के विनय कुमार वर्मा व एमपीकेएस कॉलेज गोंडा के शिव वर्मा हैं। इनको 94.17 प्रतिशत अंक मिले । दोनों के 600 में 565 अंक हैं। चौथे स्थान पर महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज बाराबंकी की ईशानी यादव तथा श्रीसाई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग बाराबंकी की ऋतिका वर्मा हैं। इनको 564 अंक मिले तथा इनका प्रतिशत 94 है। पांचवें स्थान पर सीतापुर के अनमोल कुमार, कानपुर के अभिषेक वर्मा, इलाहाबाद के प्रांजल सिंह तथा बाराबंकी की आकांक्षा वर्मा हैं। इनको 563 अंक मिले । इन सभी का अंक प्रतिशत 93.83 है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।