Move to Jagran APP

UP Board 10th Topper List: किसानों के बेटों ने लहराया यूपी में परचम, शीर्ष तीन में बनाया स्थान

UP Board 10th Topper List सोना बनके निखरे माटी के लाल।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sat, 27 Jun 2020 03:11 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jun 2020 04:30 PM (IST)
UP Board 10th Topper List: किसानों के बेटों ने लहराया यूपी में परचम, शीर्ष तीन में बनाया स्थान
UP Board 10th Topper List: किसानों के बेटों ने लहराया यूपी में परचम, शीर्ष तीन में बनाया स्थान

बाराबंकी, जेएनएन। खेती-किसानी में अव्वल जिले के किसानों के बेटों ने प्रयागराज बोर्ड की परीक्षा में अपनी मेधाशक्ति का परिचय दिया है। यह माटी के लाल अथक परिश्रम की बदौलत सोना बनकर निखरे हैं। टॉप थ्री में दूसरा और तीसरा स्थान हासिल कर सूबे में जनपद, अपने परिवार व कॉलेज का नाम रोशन किया है। इसके अलावा पांचवें, सातवें और आठवें स्थान भी जिले के मेधावियों का कब्जा रहा है।

loksabha election banner

95.33 फीसद अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे अभिमन्यु वर्मा सतरिख क्ष्रेत्र के छेदा गांव के निवासी हैं और उनके पिता रामहेत वर्मा किसान हैं। इनके दो बहनें हैं। खेती-किसानी करके रामहेत ने बच्चों की पढ़ाई में कोई रुकावट नहीं आने दी बच्चों ने भी उनके परिश्रम को व्यर्थ नहीं जाने दिया। अभिमन्यु ने सूबे में परचम लहराकर पिता के श्रम का मूल्य चुकता किया। अभिमन्यु की बड़ी बहन की शादी हो गई है और छोटी बहन कक्षा छह की छात्रा है। वहीं, तीसरे स्थान पर रहे टिकैतनगर क्षेत्र के उदईमऊ के योगेश प्रताप सिंह का परिवार संघर्षों के साथ जीवनयापन कर रहा है।

कृषि योग्य भूमि न होने पर उनके पिता राजेंद्र प्रताप सिंह किराये पर खेत लेकर खेती करवाते हैं। पिता ने उनको ही बल्कि सभी पांच बड़ी बहनों की पढ़ाई पर ध्यान दिया है। सुमन सिंह ने इंटर तक की पढ़ाई की तो सोनी सिंह, सिपंल सिंह ने स्नातक की पढ़ाई की है। अंतिमा सिंह और अंकिता सिंह अभी स्नातक कर रही हैं। खेती-किसानी करने वाले इन सामान्य परिवार के बेटों ने अपने परिश्रम से न सिर्फ परिवारजन की आकांक्षाओं पर खरे उतरने का काम किया है। बल्कि, श्रम से नई इबारत लिखने की शुरुआत भी कर दी है। अभिमन्यु बायो से पढ़ाई कर डॉक्टर तो योगेश प्रताप सिंह आगे चलकर आइएएस बनना चाहते हैं। 

इसी प्रकार श्री साई इंटर कॉलेज के नितेश कुमार ने प्रदेश में पांचवां, देवा के प्रतिभा इंटर कालेज के अर्पित वर्मा ने सातवीं और नगर के सत्यप्रेमीनगर के पायनियर मांटेसरी हाईस्कूल के आकाश रावत ने आठवां स्थान हासिल किया है। यह सभी सामान्य पृष्ठभूमि के यानी खेती-किसानी करने वाले परिवार से हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.