Move to Jagran APP

UP BJP : उत्तर प्रदेश के उच्च सदन में लगातार बढ़ रही भारतीय जनता पार्टी की ताकत, अब 75 सदस्य, देखें दलीय स्थिति

UP Vidhan Mandal Upper House उत्तर प्रदेश विधान मंडल के दोनों सदन में भाजपा ने सर्वाधिक सदस्यों की संख्या के साथ विपक्षी दलों की धार को कुंद कर दिया है। कांग्रेस का तो उत्तर प्रदेश के उच्च सदन में एक भी सदस्य नहीं है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 05 Aug 2022 11:11 AM (IST)Updated: Fri, 05 Aug 2022 11:11 AM (IST)
UP BJP : उत्तर प्रदेश के उच्च सदन में लगातार बढ़ रही भारतीय जनता पार्टी की ताकत, अब 75 सदस्य, देखें दलीय स्थिति
UP Vidhan Mandal Upper House : BJP Upper Hand

लखनऊ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी (BJP) का उत्तर प्रदेश की राजनीति में दबदबा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी प्रचंड जीत के साथ ही साथ भाजपा ने उच्च सदन यानी विधान परिषद (UP VIdhan Parishad) में भी अपना दबदबा कायम कर लिया है।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश विधान मंडल के दोनों सदन में भाजपा ने सर्वाधिक सदस्यों की संख्या के साथ विपक्षी दलों की धार को कुंद कर दिया है। कांग्रेस का तो उत्तर प्रदेश के उच्च सदन में एक भी सदस्य नहीं है।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य पद के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के दोनों उम्मीदवार धर्मेन्द्र सिंह सैंथवार (Dharmendra Singh Sainthwar) व निर्मला पासवान (Nirmala Paswan) के गुरुवार को ही निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद उच्च सदन में भाजपा के सदस्यों की संख्या भी बढ़ गई है। गुरुवार को नाम वापसी की समय सीमा बीतने के बाद दोनों प्रत्याशियों को निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। समाजवादी पार्टी की तरफ से उनकी प्रत्याशी कीर्ति कोल ने एक अगस्त को नामांकन किया था, लेकिन दो अगस्त को उनका नामांकन पत्र खारिज हो गया। नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान उनकी आयु कम होने के मंगलवार को ही उनका पर्चा खारिज हो गया था।

विधान मंडल में विधान परिषद सदस्य के दो रिक्त पद पर उपचुनाव के बाद अब विधान परिषद में सदस्यों की संख्या के अनुसार दलीय स्थिति इस प्रकार है।

  • भाजपा - 75
  • सपा -नौ
  • बसपा - एक
  • अपना दल (सोनेलाल) - एक
  • निषाद पार्टी - एक
  • जनसत्ता दल लोकतांत्रिक - एक
  • शिक्षक दल (गैर राजनीतिक) - दो
  • निर्दलीय समूह - दो
  • निर्दलीय -दो
  • रिक्त सीटें - छह

समाजवादी पार्टी के नेता अहमद हसन के निधन व भाजपा नेता ठाकुर जयवीर सिंह के इस्तीफे के कारण रिक्त हुईं विधान परिषद की दो सीटों के लिए उपचुनाव हुए हैं। जयवीर सिंह ने हाल ही में विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया था।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.