Move to Jagran APP

यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- हर सेक्टर को बनाएंगे भाजपा का अभेद्य किला

यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा किसी परिवार के द्वारा संचालित होने वाला नहीं वरन संगठन के आधार पर आगे बढ़ने वाला राजनीतिक दल है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Thu, 10 Sep 2020 10:18 PM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2020 10:19 AM (IST)
यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- हर सेक्टर को बनाएंगे भाजपा का अभेद्य किला
यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- हर सेक्टर को बनाएंगे भाजपा का अभेद्य किला

लखनऊ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्येक सेक्टर को अभेद्य किला बनाने का आह्वान करते हुए पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता व समर्पण के आगे विपक्ष घुटने टेक देगा। गुरुवार को उन्नाव जिले के बांगरमऊ और बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्रों के सेक्टर प्रभारी व संयोजकों के प्रशिक्षण कार्यशालाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने संगठन को विस्तार व मजबूती देने पर जोर दिया।

loksabha election banner

यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा किसी परिवार के द्वारा संचालित होने वाला नहीं वरन संगठन के आधार पर आगे बढ़ने वाला राजनीतिक दल है। संगठन की दृष्टि से सेक्टर संरचना सफलता निर्धारित करने का बड़ा फैक्टर है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकारें आने के बाद प्रत्येक गांव में बिजली, पानी, सड़क, सभी को आवास, शौचालय, बैंकिंग सुविधा, गैस कनेक्शन पहुंचाकर अन्त्योदय का संकल्प पूर्ण हो रहा है।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा विचार आधारित पार्टी है। इस विचार की रक्षा के लिए डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय जैसे युग पुरुषों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। त्याग, तपस्या और संघर्ष से भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल हैं। भाजपा की पूरी शक्ति संगठन के वैचारिक अधिष्ठान में निहित है। संगठन विस्तार में सभी कार्यकर्ताओं के राजनैतिक जीवन का ध्येय निहित है। इसी कारण प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के केंद्र में है। अब देश वंशवाद व जातिवाद की राजनीति से बाहर निकल रहा हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता को संपर्क, संवाद व सहयोग के जरिए बूथ स्तर तक प्रत्येक व्यक्ति से जुड़ना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.