Move to Jagran APP

यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बोले- सैफई खानदान के कारनामे नहीं भूली जनता

यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हो या संघ के स्वयंसेवक कोरोना काल में जनता के बीच रहकर उनके सुख दुख के साझीदार हो रहे हैं। वहीं विपक्ष के प्राइवेट लिमिटेड पार्टियों के सीईओ अपने घरों में रहकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Sat, 05 Jun 2021 08:30 AM (IST)Updated: Sat, 05 Jun 2021 08:41 AM (IST)
यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बोले- सैफई खानदान के कारनामे नहीं भूली जनता
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने निशाना साधा है।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। उत्तर प्रदेश में कोरोना काल में राहत कार्य और टीकाकरण को लेकर लगातार टिप्पणी कर रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने निशाना साधा। सपा शासनकाल की खामियां स्मरण कराते हुए उन्होंने कहा कि जनता सैफई खानदान के कारनामों को नहीं भूली है। जनता ने देखा है कि कैसे पूरे प्रदेश को लूटा गया था? अपराध, अराजकता, भ्रष्टाचार और गुंडाराज का बोलबाला था?

loksabha election banner

यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हो या संघ के स्वयंसेवक कोरोना काल में जनता के बीच रहकर उनके सुख दुख के साझीदार हो रहे हैं। वहीं, विपक्ष के प्राइवेट लिमिटेड पार्टियों के सीईओ अपने घरों में रहकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और राजनीति सेवा का माध्यम है। जनता के बीच रहना, अभियानों, कार्यक्रम की समीक्षा एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है, लेकिन जिनका परिवार ही पार्टी है, वो कुर्सी के लिए पिता और चाचा का अपमान कर सकते हैं। उनसे संगठनात्मक ज्ञान की अपेक्षा करना बेमानी है।

यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने योगी सरकार के सुशासन व अपराधमुक्त व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया को जनता के द्वार सरकार और संगठन का पहुंचना सुहा नहीं रहा है क्योंकि वह खुद मुख्यमंत्री रहने के दौरान लंदन की सैर करते रहे। जनसरोकार की राजनीति से उनका कभी लेना-देना नहीं रहा।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश में सबको नि:शुल्क कोविड का टीका लग रहा है। अच्छा होता कि विपक्ष इस आपदा की घड़ी में जनता की मदद में हाथ बंटाता, लेकिन उसे बाधा पहुंचाने से ही फुर्सत नहीं है। जनता ने विपक्ष को 2022 में भी इनके महलों के रोशनदानों तक ही सीमित करने का मन बना लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.