विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Happy Birthday PM Narendra Modi: भाजपा संगठन और UP सरकार आज मिलकर मना रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Tue, 17 Sep 2019 09:51 AM (IST)Updated: Tue, 17 Sep 2019 10:23 AM (IST)

पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से संचालित सेवा सप्ताह अभियान के तहत पार्टी की जिला इकाइयां प्रधानमंत्री के जीवन और उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाएंगी।

Happy Birthday PM Narendra Modi: भाजपा संगठन और UP सरकार आज मिलकर मना रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन
Happy Birthday PM Narendra Modi: भाजपा संगठन और UP सरकार आज मिलकर मना रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

लखनऊ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69वें जन्मदिन(Happy Birthday PM Narendra Modi) को व्यापक पैमाने पर मना रही है। भाजपा प्रदेश संगठन और सरकार मिलकर प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं।

पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से संचालित किए जा रहे सेवा सप्ताह अभियान के तहत पार्टी की जिला इकाइयां प्रधानमंत्री के जीवन और उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाएंगी। इसके साथ ही कई जगह पर स्वास्थ्य कैंप, स्वच्छता अभियान, रक्तदान, सहित विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। मोदी के जन्मदिन पर होने वाले कार्यक्रमों में पार्टी पदाधिकारियों, मुख्यमंत्री व मंत्री और जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मंगलवार को गोरखपुर में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा आगरा, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना हरदोई, रमापति शास्त्री गोरखपुर, ब्रजेश पाठक अंबेडकरनगर, चेतन चौहान बलरामपुर, सिद्धार्थनाथ सिंह गोंडा, दारा सिंह चौहान बाराबंकी, आशुतोष टंडन वाराणसी, कमला रानी वरुण उन्नाव, राजेंद्र प्रताप सिंह बस्ती, सुरेश राणा आजमगढ़, अनिल राजभर बलिया, सूर्य प्रताप शाही सहारनपुर, जयप्रताप सिंह गौतम बुद्ध नगर, श्रीकांत शर्मा मेरठ, राम नरेश अग्निहोत्री फतेहपुर, मुकुट बिहारी वर्मा फर्रुखाबाद, लक्ष्मी नारायण चौधरी बदायूं, स्वामी प्रसाद मौर्य पीलीभीत में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 

राज्य मंत्री (सवतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह सीतापुर, श्रीराम चौहान देवरिया, धर्म सिंह सैनी बागपत, कपिलदेव अग्रवाल शाहजहांपुर, उपेंद्र तिवारी जौनपुर, नीलकंठ तिवारी प्रतापगढ़ में कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। राज्य मंत्री सुरेश पासी मऊ, मोहसिन रजा अमेठी, अजीत पाल शामली, संदीप सिंह हापुड़, अतुल गर्ग एटा, बलदेव ओलख संभल, गिर्राज सिंह धर्मेश महोबा, लाखन सिंह राजपूत बांदा, अनिल शर्मा कासगंज, जय कुमार सिंह जैकी औरैया, गिरीश चंद्र यादव ललितपुर, नीलिमा कटियार जालौन, महेश गुप्ता कानपुर देहात, रमाशंकर पटेल चंदौली, आनन्द स्वरूप शुक्ला गाजीपुर, जय प्रकाश निषाद भदोही, चंद्रिका उपाध्याय कौशांबी में कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य वाराणसी, पद्म सिंह चौधरी बहराइच, उपेन्द्र शुक्ला कुशीनगर, नवाब सिंह नागर गौतम बुद्ध नगर, जसवंत सैनी अमरोहा, कांता कर्दम रामपुर, रंजना उपाध्याय इटावा, दयाशंकर सिंह कन्नौज, सुधीर हलवासिया झांसी, शिवनाथ यादव मीरजापुर में कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायन शुक्ला रायबरेली, विजय बहादुर पाठक गाजियाबाद और विद्यासागर सोनकर जौनपुर में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे।