यूपी में अब सोलर रूफटॉप के लिए बैंक से मिलेगा लोन, योगी सरकार ने जारी किया आदेश
उत्तर प्रदेश सरकार ने बैंकों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर रूफटॉप उपभोक्ताओं को समय पर ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
बैंकों को सोलर रूफटॉप ऋण समय पर देने के निर्देश।
ऋण आवेदनों को अनावश्यक रूप से खारिज न करने का आदेश।
यूपीनेडा ने बैंकों के साथ बैठक कर की समीक्षा।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ ही सोलर रूफटाप उपभोक्ताओं को समय पर ऋण दिलाने के लिए बैंकों को निर्देशित किया है।
बैंकों से कहा है कि इस योजना के तहत आने वाले ऋण आवेदनों को अनावश्यक रूप से खारिज न किया जाए। पात्र उपभोक्ताओं को समय पर ऋण प्रदान किया जाए।
उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) के निदेशक रविन्दर सिंह ने सोलर रूफटाप उपभोक्ताओं को ऋण दिलाने के लिए बैंकों के साथ आयोजित बैठक में कहा कि ऋण आवेदनों को खारिज करने की प्रक्रिया को न्यूनतम किया जाए।
पात्र उपभोक्ताओं के आवेदनों की स्वीकृति समय पर की जाए। स्वीकृत ऋण का वितरण तेजी से किया जाए, जिससे सरकार की प्राथमिकता में शामिल रूफटाप सोलर की स्थापना में देरी न हो। इस योजना के तहत लंबित मामलों की समीक्षा कर उनका निस्तारण भी किया जाए।
यह भी पढ़ें- लखनऊ से शुरू होगा कश्मीर का सुहाना सफर: IRCTC के 'जन्नत-ए-कश्मीर' पैकेज में करें श्रीनगर-सोनमर्ग और गुलमर्ग की सैर
बैठक में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लंबित ऋण आवेदनों, ऋण स्वीकृति तथा ऋण वितरण की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंकों के अधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें- यूपी में भाजपा के नए जिला प्रभारियों की नियुक्ति, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जारी की लिस्ट
