विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के BAMS डॉक्टरों की होगी मौज, अब इंटर्नों का भत्ता बढ़ाने की तैयारी कर रही योगी सरकार

Published: Sat, 12 Sep 2026 05:09 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में बीएएमएस इंटर्न डॉक्टरों का मासिक भत्ता 7,500 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने की तैयारी है। आयुर्वेद ...और पढ़ें

सीएम योगी आदित्यना।

सीएम योगी आदित्यना।

HighLights

  1. बीएएमएस इंटर्न का मासिक भत्ता 7,500 से 25,000 रुपये होगा।

  2. आयुर्वेद सेवा निदेशालय ने भत्ता बढ़ाने का प्रस्ताव आगे बढ़ाया।

  3. एमबीबीएस इंटर्न के समान भत्ता देने की मांग पर विचार।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सरकारी चिकित्सालयों में 7,500 रुपये मासिक भत्ते पर इंटर्नशिप कर रहे बीएएमएस डॉक्टरों को अब 25 हजार रुपये मिलने की उम्मीद जगी है। आयुर्वेद सेवा निदेशालय ने भत्ता बढ़ाने के प्रस्ताव को आगे बढ़ाते हुए राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालयों और चिकित्सालयों से इंटर्न की संख्या और भत्ता बढ़ाने पर आने वाले अतिरिक्त वित्तीय भार का पूरा ब्योरा मांगा है।

उप निदेशक डा. राम कृपाल की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, एमबीबीएस और बीडीएस इंटर्न की तर्ज पर बीएएमएस इंटर्न को भी समान भत्ता देने की मांग उठ रही है। हाल में सरकार ने एमबीबीएस और बीडीएस इंटर्न का भत्ता 12 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये किया है।

कई जिलों में दिए ज्ञापन

इसके बाद भत्ते में समानता की मांग को लेकर आयुर्वेद छात्रों ने लखनऊ, प्रयागराज, झांसी और पीलीभीत समेत कई जिलों में प्रदर्शन और ज्ञापन दिए हैं।

यह भी पढ़ें- वीर अब्दुल हमीद के गांव को सरकार ने दिया तोहफा, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने किया बड़ा एलान

पत्र में सरकारी चिकित्सालयों में कार्यरत बीएएमएस इंटर्न की संख्या और मासिक भत्ता बढ़ाने पर पड़ने वाले अतिरिक्त वित्तीय भार का मदवार विवरण मांगा गया है।

यह भी पढ़ें- 100-200 नहीं; 4500 साल पुरानी हैं मांडी में मिलीं 3000 स्वर्ण मुद्राएं, गंगा घाटी सभ्यता के मिले ऐतिहासिक प्रमाण

आयुर्वेद विभाग की इस पहल से भत्ता बढ़ाने की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है। मौजूदा समय में एक हजार से अधिक बीएएमएस डॉक्टर राजकीय चिकित्सालयों में इंटर्नशिप कर रहे हैं।