विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वीर अब्दुल हमीद के गांव को सरकार ने दिया तोहफा, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने किया बड़ा एलान

Published: Fri, 11 Sep 2026 12:38 AM (GMT+05:30)

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने गाजीपुर के धामूपुर में वीर अब्दुल हमीद के बलिदान दिवस पर 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर जल स्मारक का शिलान्यास किया।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. वीर अब्दुल हमीद के गांव धामूपुर में जल स्मारक का शिलान्यास किया गया।

  2. यह स्मारक 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर बनेगा।

  3. देश का यह पहला जल स्मारक नई पीढ़ी को प्रेरित करेगा।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने गुरुवार को कहा कि परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की शौर्यगाथा आज भी युवाओं में देशसेवा का जज्बा पैदा कर रही है। उनकी वीरता से प्रेरित होकर कारगिल युद्ध के परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव ने सेना में जाने का संकल्प लिया था। यह वीर अब्दुल हमीद के पराक्रम और बलिदान की ताकत है।

1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में आरसीएल गन से अमेरिका के सात पैटन टैंक ध्वस्त कर युद्ध की दिशा बदल देने वाले वीर अब्दुल हमीद के बलिदान दिवस पर उनके पैतृक गांव धामूपुर पहुंचे गृह राज्यमंत्री ने बलिदानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान वीर अब्दुल हमीद पार्क के समीप स्थित तलाब में 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर बनने वाले जल स्मारक (वाटर मेमोरियल) का शिलान्यास किया गया। यह देश में इस तरह का पहला स्मारक होगा।

पराक्रम से परिचित कराना जरूरी

नित्यानंद राय ने कहा कि कारगिल युद्ध में 527 जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया। युद्ध पर जाने से पहले सैनिकों ने जो अंतिम पत्र और संदेश लिखे, वह देश की अमूल्य धरोहर हैं। इन्हें संरक्षित कर नई पीढ़ी को वीरों के त्याग और पराक्रम से परिचित कराना जरूरी है।

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद की वीरता भारतीय सेना के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उन्होंने दुश्मन के टैंकों के सामने अदम्य साहस दिखाकर साबित किया कि देश की रक्षा में हथियार से अधिक सैनिक का हौसला और संकल्प महत्वपूर्ण है। आपरेशन सिंदूर में स्वदेशी हथियारों के दम पर पाकिस्तान को सबक सिखाया गया।

यह भी पढ़ें- 100-200 नहीं; 4500 साल पुरानी हैं मांडी में मिलीं 3000 स्वर्ण मुद्राएं, गंगा घाटी सभ्यता के मिले ऐतिहासिक प्रमाण

स्वदेशी तकनीक और हथियारों से देश की सैन्य क्षमता लगातार मजबूत हो रही है। इस अवसर पर वीर अब्दुल हमीद के नाम पर ट्रेन चलाने, गाजीपुर में सेना की खुली भर्ती कराने और सैनिक स्कूल खोलने की मांग का पत्रक सौंपा गया। कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वंदेमातरम् अधूरा बजाए जाने पर रक्षा राज्यमंत्री ने दोबारा पूरा बजवाया।परमवीर चक्र विजेता - जल स्मारक

इन परमवीर चक्र विजेताओं के नाम बनेगा जल स्मारक

देश के 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर जल स्मारक बनाने का शिलान्यास किया गया। इसमें दो परमवीर चक्र विजेता जीवित हैं।
 
क्र.सं. परमवीर चक्र विजेता का नाम युद्ध / आपरेशन / मिशन मूल निवास / गाँव
1 मेजर सोमनाथ शर्मा 1947 भारत-पाक युद्ध हिमाचल के कांगड़ा के दध गांव
2 लांस नायक करम सिंह 1948 भारत-पाक युद्ध पंजाब के बरनाला जिले के सेहना गांव
3 सेकंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे 1948 भारत-पाक युद्ध कर्नाटक-कारवार जिले के चेंडिया गांव
4 नायक जदुनाथ सिंह 1948 भारत-पाक युद्ध यूपी के शाहजहांपुर के खजूरी गांव
5 कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह 1948 भारत-पाक युद्ध राजस्थान के झुंझुनू जिले के रामपुर बेरी गांव
6 कैप्टन गुरबचन सिंह सालारिया 1961 कांगो संकट (संयुक्त राष्ट्र मिशन) पंजाब के गुरदासपुर
7 मेजर धन सिंह थापा 1962 भारत-चीन युद्ध शिमला
8 सूबेदार जोगिंदर सिंह 1962 भारत-चीन युद्ध पंजाब के मोगा जिले के महला कला गांव
9 मेजर शैतान सिंह 1962 भारत-चीन युद्ध जोधपुर के बानासर गांव
10 कंपनी क्वार्टर मास्टर हवलदार अब्दुल हमीद 1965 भारत-पाक युद्ध उप्र के गाजीपुर के धामूपुर
11 लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर तारापोर 1965 भारत-पाक युद्ध मुंबई
12 लांस नायक अल्बर्ट एक्का 1971 भारत-पाक युद्ध झारखंड के गुमला जनपद के जारी गांव
13 फ्लाइंग आफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों 1971 भारत-पाक युद्ध लुधियाना के ईसेवाल गांव
14 सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल 1971 भारत-पाक युद्ध पुणे
15 मेजर होशियार सिंह 1971 भारत-पाक युद्ध सोनीपत के सिसाना गांव
16 नायब सूबेदार बाना सिंह 1987 आपरेशन राजीव, सियाचिन जम्मू के काद्याल गांव
17 मेजर रामास्वामी परमेश्वरन 1987 आपरेशन पवन, श्रीलंका मुंबई
18 लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे 1999 कारगिल युद्ध उप्र सीतापुर के रूधा गांव
19 ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव जीवित 1999 कारगिल युद्ध यूपी के बुलंदशहर के औरंगाबाद अहीर गांव
20 राइफलमैन संजय कुमार जीवित 1999 कारगिल युद्ध हिमाचल के बिलासपुर के कलोल बकैण गांव
21 कैप्टन विक्रम बत्रा 1999 कारगिल युद्ध हिमाचल के पालमपुर के घुग्गर गांव