विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में आयुष्मान अभियान का शानदार नतीजा, तीन महीने में बने 20 लाख से ज्यादा नए कार्ड; जौनपुर रहा सबसे आगे

Published: Tue, 18 Aug 2026 07:46 AM (IST)

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत चले विशेष अभियान में 15 मई से 14 अगस्त तक 20 लाख से अधिक ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. तीन महीने में 20 लाख से अधिक नए आयुष्मान कार्ड बने।

  2. जौनपुर में सर्वाधिक 78,427 आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

  3. अभियान का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ना था।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ( आयुष्मान कार्ड) से पात्र लाभार्थियों को जोड़ने के लिए 15 मई से 14 अगस्त तक चले विशेष अभियान में 20,48,712 नए लाभार्थी जोड़े गए हैं। अभियान के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विभिन्न स्तरों पर कैंप आयोजित किए गए, जहां पात्र परिवारों को कार्ड बनवाने की सुविधा दी गई।

योजना की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। स्टेट हेल्थ एजेंसी (साचीज) की सीईओ अर्चना वर्मा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य उन पात्र लाभार्थियों तक पहुंचना था, जिनका अभी तक कार्ड नहीं बना था। इनमें सबसे अधिक 78,427 आयुष्मान कार्ड जौनपुर में बनाये गये हैं।

बरेली जिले में 75,636, प्रयागराज में 73,976, बदायूं में 61,112, रामपुर 52,776, लखनऊ में 58,534 और मुरादाबाद में 54,754 आयुष्मान कार्ड विशेष अभियान में बनाये गये हैं। इसके अतिरिक्त अन्य जिलों में पात्र लोगों के कार्ड बनाय गये हैं। 15 मई से 14 अगस्त तक चले इस अभियान से सामाजिक आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग और बुजुर्गों को जोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें- यूपी: सचिवालय में छह संयुक्त सचिवों का ट्रांसफर, 157 समीक्षा अधिकारियों को एसीपी लाभ