विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी: सचिवालय में छह संयुक्त सचिवों का ट्रांसफर, 157 समीक्षा अधिकारियों को एसीपी लाभ

Published: Tue, 18 Aug 2026 07:41 AM (IST)

लखनऊ सचिवालय में छह संयुक्त सचिवों का स्थानांतरण किया गया है, जिनमें से दो को उनके मौजूदा विभागों में ही बरकरार रखा गया है।

सचिवालय में छह संयुक्त सचिवों का ट्रांसफर।

सचिवालय में छह संयुक्त सचिवों का ट्रांसफर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सचिवालय में तैनात छह संयुक्त सचिवों को सोमवार को स्थानांतरित किया गया। इनमें से दो संयुक्त सचिवों को तैनाती वाले विभाग में ही यथावत रखा गया है।

पशुधन विभाग में तैनात अशोक कुमार यादव को माध्यमिक शिक्षा विभाग में, पर्यावरण, वन्य एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में तैनात शैलेन्द्र कुमार को पंचायती राज विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में तैनात अनिल कुमार यादव को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग तथा उपभोक्ता मामले विभाग में तैनात अतल सिंह को प्राविधिक शिक्षा विभाग में स्थानांतरित किया गया है।

जयशंकर प्रसाद को यथावत सचिवालय प्रशासन विभाग तथा परमात्मा यादव को यथावत गृह विभाग में ही तैनाती दी गई है। वहीं सचिवालय प्रशासन विभाग में तैनात उप सचिव संकठा प्रसाद को नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग में स्थानांतरित किया गया है।

दूसरी तरफ सचिवालय सेवा संवर्ग के 157 समीक्षा अधिकारियों को देय प्रथम, द्वितीय और तृतीय सुनिश्चित करियर प्रोन्नयन (एसीपी) के तहत वेतन निर्धारण का आदेश जारी किया गया है। सचिवालय कंप्यूटर सहायक एवं सहायक समीक्षा अधिकारी संघ के पूर्व उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिन्हा ने एसीपी का लाभ दिए जाने पर प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन मनीष चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें- अमित शाह पर बयान देकर फिर फंसे राहुल गांधी, लोकसभा सचिवालय ने नोटिस भेजकर मांगा जवाब