यूपी में आयुर्वेद-होम्योपैथी और यूनानी इंटर्न डाक्टरों का भत्ता हुआ दोगुना, योगी सरकार ने दी बड़ी सौगात
उत्तर प्रदेश में आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी इंटर्न डॉक्टरों का मासिक भत्ता दोगुना कर 7500 रुपये से 15000 रुपये कर ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
आयुष इंटर्न डॉक्टरों का मासिक भत्ता दोगुना हुआ।
अब 7500 के बजाय 15000 रुपये मिलेंगे।
कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी है मंजूरी।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी के इंटर्न डाक्टरों को अब 7500 रुपये के स्थान पर 15 हजार रुपये मासिक भत्ता मिलेगा। कैबिनेट ने शुक्रवार को भत्ते को दोगुना करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। लंबे समय से आयुष और एलोपैथी के इंटर्न डाक्टरों के भत्ते में अंतर दूर करने की मांग की जा रही थी।
वर्ष 2010 से आयुष इंटर्न डाक्टरों को 7500 रुपये मासिक भत्ता मिल रहा था, जबकि एलोपैथी के इंटर्न को 25 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। भत्ते में इस अंतर के विरोध में आयुष इंटर्न लंबे समय से धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने विसंगति दूर करने की मांग को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को भी ज्ञापन सौंपा था।
यह भी पढ़ें- इटावा के ताखा में बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, UPEIDA ने 88.14 हेक्टेयर जमीन की चिह्नित
प्रदेश के सरकारी चिकित्सालयों में आयुर्वेद के 588, यूनानी के 150 और होम्योपैथी के 976 इंटर्न डाक्टर प्रशिक्षण ले रहे हैं। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब इन सभी को 15 हजार रुपये मासिक भत्ता मिलेगा।
