विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आतंकियों की ट्रेनिंग नेटवर्क की तलाश, संदिग्ध आतंकी नबील के साथियों को दबोचने के लिए जम्मू-कश्मीर रवाना होगी यूपी एटीएस

Published: Mon, 14 Sep 2026 02:51 AM (IST)

एटीएस अलकायदा इन इंडियन सब कांटिनेंट के संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील के दो साथियों की तलाश में जम्मू-कश्मीर जाएगी। नबील ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. एटीएस संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील के साथियों की तलाश में जुटी।

  2. जम्मू-कश्मीर जाएगी टीम, पाकिस्तानी फोन नंबरों की जांच करेगी।

  3. आतंकी गतिविधियों के लिए फंडिंग जुटाने के अहम सुराग मिले।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने अलकायदा इन इंडियन सब कांटिनेंट के संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील के दो साथियों की तलाश तेज कर दी है। इसके लिए एटीएस की एक टीम जल्द ही जम्मू-कश्मीर जाएगी। एटीएस को आरोपित के मोबाइल फोन से कई पाकिस्तानी फोन नंबरों सहित कई अहम जानकारियां मिली हैं।

नतीजतन जल्द ही एटीएस की टीम आरोपित को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ करेगी।एटीएस ने आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में मोहम्मद नबील को पिछले शनिवार को आजमगढ़ से गिरफ्तार किया था। उसके मोबाइल फोन पर बने वाट्सएप ग्रुप पर जम्मू-कश्मीर के कई युवकों के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश, म्यांयार व सऊदी अरब के भी कई नंबर मिले हैं।

एटीएस इस ग्रुप पर की गई चैट को निकाल कर की गई बातचीत की भी जानकारी एकत्र कर रहा है। आरोपित इंटरनेट मीडिया के इंक्रिप्टेड प्लेटफार्म का भी इस्तेमाल अन्य संदिग्धों से बातचीत के लिए करता था।

अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपित विदेशी कट्टरपंथियों से आतंकी गतिविधियों के लिए फंडिंग भी जुटा रहा था। आरोपित के बैंक खाते की भी जांच की जा रही है। एटीएस की टीम यह जानने की कोशिश कर रही है कि पाकिस्तान में आतंकियों को प्रशिक्षण दिलाने के लिए कौन से नेटवर्क का इस्तेमाल किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें- क्रिकेटर शमी के भाई कैफ के खिलाफ लखनऊ में मुकदमा, शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप