विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी चुनाव के लिए 21 जिलों की EVM जांच आज से, मेरठ-सहारनपुर और अलीगढ़ मंडल में होगी एफएलसी

Published: Wed, 02 Sep 2026 08:38 AM (IST)

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत आज से 21 पश्चिमी यूपी जिलों में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पश्चिमी यूपी के 21 जिलों में ईवीएम जांच शुरू।

  2. राजनीतिक दलों की मौजूदगी में होगी प्रथम स्तरीय जांच।

  3. खराब मशीनों की मरम्मत या उन्हें बदला जाएगा।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। अगले वर्ष होने वाले विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटा भारत निर्वाचन आयोग बुधवार से प्रदेश में ईवीएम की जांच शुरू करेगा। पहले चरण में पश्चिम उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) की जाएगी। यह जांच 15 से 20 दिनों में पूरी होने की संभावना है। यह जिले मेरठ, सहारनपुर, आगरा, बरेली व अलीगढ़ मंडल के हैं। शेष 54 जिलों में ईवीएम की जांच 15 सितंबर के बाद शुरू होगी।

प्रत्येक चुनाव से पहले भारत निर्वाचन आयोग शत-प्रतिशत ईवीएम की एफएलसी कराता है। बुधवार से शुरू हो रही एफएलसी में ईवीएम व वीवीपैट की यांत्रिक खामियों को देखा जाएगा। खराब मशीनों को मरम्मत या फिर बदलने के लिए कंपनियों को वापस किया जाएगा। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह जांच की जाएगी।

इसमें माक पोल भी करके देखा जाएगा। जांच के बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर भी लिए जाएंगे। पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन इस प्रक्रिया को भारत निर्वाचन आयोग व मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय देखेंगे।

दरअसल, देश में ईवीएम दो कंपनियां इलेक्ट्रनिक्स कारपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआइएल) व भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड (बीईएल) बनाती हैं। इनकी एफएलसी भी इन्हीं के इंजीनियरों की मौजूदगी में होती है। प्रदेश में दोनों ही कंपनियों की ईवीएम हैं। 21 जिलों में ईसीआइएल की ईवीएम हैं जबकि 54 जिलों में बीईएल कंपनी की ईवीएम हैं। पहले चरण में ईसीआइएल कंपनी की ईवीएम की एफएलसी शुरू हो रही है।

इन जिलों में आज से शुरू होगी ईवीएम की एफएलसी

आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व शामली।

यह भी पढ़ें- Janmashtami 2026: दो दिवसीय दौरे पर कल आएंगे सीएम योगी, बांकेबिहारी मंदिर के करेंगे दर्शन