विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027: BSP ने चार जिलों की नौ सीटों पर किया उम्मीदवारों के नाम का एलान

Published: Sun, 22 Nov 2026 07:08 PM (IST)

BSP Declared Candidates For UP Election 2027: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अकेले मैदान में उतर रही बसपा की प्रदेश में चुनावी सभा भी हो रही है और हर सभा में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक पार्टी के प्रत्याशियों का नाम भी फाइनल करते जा रहे हैं।

बसपा अध्यक्ष मायावती और राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद

बसपा अध्यक्ष मायावती और राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद

HighLights

  1. बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद की अयोध्या में जनसभा में घोषित प्रत्याशी ही फाइनल

  2. विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी घोषित करने में बसपा फिलहाल सबसे आगे

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा और समाजवादी पार्टी जहां सहयोगी दलों के साथ प्रत्याशियों की संख्या को लेकर लगातार बैठक में व्यस्त हैं, वहीं बहुजन समाज पार्टी लगातार अपने प्रत्याशियों का नाम फाइनल करती जा रही है।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अकेले मैदान में उतर रही बसपा की प्रदेश में चुनावी सभा भी हो रही है और हर सभा में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक पार्टी के प्रत्याशियों का नाम भी फाइनल करते जा रहे हैं, जिससे की प्रत्याशियों को अपने पक्ष में माहौल बनाने का पूरा मौका मिल सके।

आकाश आनंद ने अयोध्या में शनिवार को जनसभा में अयोध्या के साथ ही अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर और बाराबंकी जिले के कुछ प्रत्याशियों का नाम फाइनल किया। बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद लगातार भाजपा सरकार को दलित प्रतिनिधित्व के मुद्दे पर घेर रहे हैं। भाजपा के दो में से एक भी डिप्टी सीएम के दलित नहीं होने पर सवाल उठाया।

बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के सोहावल क्षेत्र के पंडितपुर में शुक्रवार को आयोजित जनसभा में बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने बीकापुर से पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू की उम्मीदवारी पर मुहर लगाई। उन्होंने बबलू को बसपा सुप्रीमो मायावती का विश्वासपात्र बताते हुए पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया।

बसपा ने नौ सीटों पर किया उम्मीदवारों का ऐलान

अयोध्या के बीकापुर - जीतेन्द्र सिंह बबलू
अंबेडकरनगर के कटेहरी - मारुति मिश्रा
अंबेडकरनगर के आलापुर - केडी गौतम
अंबेडकरनगर के अकबरपुर - मनोज कुमार वर्मा
अंबेडकरनगर के जलालपुर - डॉ. दयाराम राजभर
सुल्तानपुर के लम्भुआ - शैलेंद्र कुमार सिंह
सुल्तानपुर सदर - इम्तियाज़ अहमद उर्फ भुट्टो
सुल्तानपुर के जयसिंहपुर से - मधु लता वर्मा
बाराबंकी - मोहम्मद मुबासिर।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।