Move to Jagran APP

बसपा मुखिया मायावती का भाजपा, सपा व कांग्रेस पर हमला, बोलीं- सत्ता में आने के बाद भूल जाते हैं जनता से किए वादे

UP Assembly Election 2022 मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में खासकर भारतीय जनता पार्टी समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस आदि इन दिनों प्रदेश की जनता को लुभाने व गुमराह करने के लिए आए दिन प्रलोभन भरे जो चुनावी वादों की झड़ी लगा रहे हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 11:23 AM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 11:25 AM (IST)
बसपा मुखिया मायावती का भाजपा, सपा व कांग्रेस पर हमला, बोलीं- सत्ता में आने के बाद भूल जाते हैं जनता से किए वादे
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को दो ट्वीट

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में 2022 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद गंभीर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती समय-समय पर विपक्षी दलों पर हमला बोलती रहती हैं। बसपा के हर मोर्चा के साथ लगातार बैठक में व्यस्त मायावती ने विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों के वादों को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को दो ट्वीट में भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में खासकर भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस आदि इन दिनों प्रदेश की जनता को लुभाने व गुमराह करने के लिए आए दिन प्रलोभन भरे जो चुनावी वादों की झड़ी लगा रहे हैं।

मायावती ने कहा कि यह लोग वादा करने के बाद सत्ता में आने के पर अधिकांश को भुला देते हैं। अभी तक का इनका यही इतिहास रहा है। जनता इनसे सतर्क रहे। अर्थात भाजपा व सपा जनता को जो वादे कर रही हैं वह काम उन्होंने यहां अपनी सरकार के रहते हुए क्यों नहीं किए।

मायावती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भी महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट व स्कूटी आदि देने के जो वादे कर रही है वह काम इन्होंने उन राज्यों में क्यों नही किए जहाँ इनकी सरकारें हैं। यह भी सोचने की बात है। कांग्रेस को अपने शासित राज्यों में ध्यान देने की जरूरत है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.