सपा, बसपा व कांग्रेस को नहीं होना चाहिए वोट मांगने का अधिकार : योगी आदित्यनाथ Barabanki News
बाराबंकी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर लगाया विकास कार्य न करने का आरोप।
बाराबंकी, जेएनएन। विधानसभा क्षेत्र जैदपुर के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अंबरीष रावत के पक्ष में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सफदरगंज में विजय संकल्प सभा को किया। उनके निशाने पर सपा, बसपा व कांग्रेस रही। कहा, देश में सर्वाधिक शासन कांग्रेस ने किया। प्रदेश में सपा व बसपा की सरकारों में विकास कार्य नहीं हुए। कांग्रेस तो कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने का विरोध कर अप्रत्यक्ष से आतंकियों का सपोर्ट कर रही है। ऐसे में इन दलों को वोट मांगने का अधिकार नहीं होना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को कार्यकर्ताओं को मान देने वाली पार्टी बताया। कहा, विधानसभा चुनाव 2017 में विधायक चुने गए उपेंद्र ङ्क्षसह रावत को आप सबने सांसद बना दिया। उनकी जगह अब अंबरीश रावत उपचुनाव लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पूछा कि क्या आतंकवाद, बेईमानी व अराजकता पसंद है? भीड़ से आवाज आई...नहीं नहीं। तो वह बोले इनसे मुक्ति आपको भाजपा दिलाएगी।
उन्होंने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कई बार नाम लिया और कहा कि देश इसलिए मजबूत हो रहा है क्योंकि एक कार्यकर्ता देश का प्रधानमंत्री है। जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसी बीच एक व्यक्ति ने किसान सम्मान निधि की धनराशि न मिलने की बात गुहार लगाकर कही तो मुख्यमंत्री ने भीड़ में लाभ पाने वालों के हाथ उठवा दिए फिर उस व्यक्ति के कहा कि आप अपने सौभाग्य के लिए खुश हो जाइए। आपको भी लाभ मिलेगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि यह चुनाव मोदी-योगी के सम्मान का चुनाव है। सभा का संचालन प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने किया। सांसद उपेंद्र सिंह रावत, जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, विधायक शरद अवस्थी, बछरावां विधायक राम नरेश रावत, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, सतीश चंद्र शर्मा, बैजनाथ रावत, गोविंद पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष ङ्क्षसह, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री सुधीर कुमार सिंह सिद्धू, पूर्व विधायक राजरानी रावत, सुंदरलाल दीक्षित, पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह व धीरेंद्र वर्मा मौजूद रहे।