विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अशोक चक्र-कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र से सम्मानित लोगों के लिए खजाना खोलेगी योगी सरकार, देखें पूरी लिस्ट

Published: Tue, 10 Nov 2026 10:50 PM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2026 12:24 AM (IST)

उत्तर प्रदेश सरकार ने अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र से सम्मानित 83 नागरिकों को 98.93 लाख रुपये की सम्मान राशि देने की मंजूरी दी है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. 83 नागरिकों को 98.93 लाख रुपये की सम्मान राशि स्वीकृत।

  2. अशोक, कीर्ति, शौर्य चक्र विजेताओं को मिलेगा यह सम्मान।

  3. 13 जिलों के लाभार्थियों को मिलेगी लंबित वर्षों की राशि।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने अशोक चक्र श्रृंखला के अंतर्गत अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र से अलंकृत प्रदेश के 83 नागरिकों को 98.93 लाख रुपये की सम्मान राशि देने की स्वीकृति दी है। प्रमुख सचिव एसवीएस रंगाराव की ओर से मंगलवार को इस संबंध में शासनादेश जारी किया गया है। यह धनराशि वित्तीय वर्ष 2026-27 और पूर्व के लंबित वर्षों की एकमुश्त अथवा वार्षिक देय राशि के रूप में दी जाएगी।

सम्मान राशि का भुगतान 13 जिलों के लाभार्थियों को किया जाएगा। इनमें अयोध्या, अलीगढ़, बलिया, देवरिया, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, फिरोजाबाद, हरदोई, हाथरस, कन्नौज, लखनऊ और शामली सहित संबंधित जिले शामिल हैं।

शौर्य चक्र से सम्मानित लोगों के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 65 हजार रुपये की वार्षिक राशि निर्धारित है, जबकि कीर्ति चक्र से अलंकृत लोगों को 1.30 लाख रुपये वार्षिक दिए जाने का प्रविधान है। अशोक चक्र से सम्मानित लोगों के लिए 1.56 लाख रुपये की वार्षिक सम्मान राशि स्वीकृत की गई है।

यह भी पढ़ें- नंदिनी कृषक समृद्धि योजना: दुग्ध उत्पादन और डेयरी के लिए मिल रहा 50% अनुदान, यूपी में 1.82 लाख गोवंश को मिला सहारा

कुछ लाभार्थियों को पूर्व के वित्तीय वर्षों की बकाया राशि भी एकमुश्त दी जाएगी। जिलाधिकारियों को लाभार्थियों के उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होने और संबंधित अवधि की सम्मान राशि का पहले भुगतान न होने की पुष्टि करनी होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।