यूपी में अधिकारियों के हुए तबादले: 2 डीएम-5 IAS और 6 PCS अफसरों का ट्रांसफर, किसे कहां मिली जिम्मेदारी?
उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार रात दो जिलाधिकारियों सहित पांच आईएएस और छह पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
उत्तर प्रदेश में 2 डीएम समेत 5 आईएएस अधिकारियों का तबादला।
6 पीसीएस अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारियां, महत्वपूर्ण पद बदले।
जालौन के डीएम राजेश कुमार पांडेय बहराइच के नए डीएम बने।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने गुरुवार रात दो जिलाधिकारियों सहित पांच आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को बहराइच का नय डीएम बनाया गया है। विशेष सचिव आइटी एवं इलेक्ट्रानिक्स समीर को जालौन का जिलाधिकारी बनाया गया है।
झांसी की नगर आयुक्त आकांक्षा राना को विशेष सचिव आइटी एवं इलेक्ट्रानिक्स के पद की नई जिम्मेदारी दी गई है। बाराबंकी में तैनात मुख्य विकास अधिकारी बी सूदन को नगर आयुक्त झांसी व मुरादाबाद विकास प्राधिकरण में सचिव पद पर तैनात पंकज वर्मा को मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी बनाया गया है।
किसे कहां मिली जिम्मेदारी?
वहीं, छह पीसीएस अधिकारियों को भी नई तैनाती मिली है। सुशील प्रताप सिंह को कुलसचिव, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं अपर निदेशक, संस्कृति निदेशालय के पद से लखनऊ विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है।
एलडीए में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात अतुल कुमार को कुलसचिव, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं अपर निदेशक, संस्कृति निदेशालय की जिम्मेदारी दी गई है।
यह भी पढ़ें- लखनऊ से शुरू होगी गोवा समेत देश के इन शहरों के लिए विमान सेवा, टाइम टेबल में भी होगा बदलाव
इसके अलावा राजेश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी बदायूं को अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) कानपुर नगर बनाया गया है। संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गोंडा को उपनिदेशक (प्रशासन) युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के पद पर भेजा गया है।
यह भी पढ़ें- 100-200 नहीं; 4500 साल पुरानी हैं मांडी में मिलीं 3000 स्वर्ण मुद्राएं, गंगा घाटी सभ्यता के मिले ऐतिहासिक प्रमाण
प्रमोद झा, नगर मजिस्ट्रेट झांसी को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गोंडा बनाया गया है। वहीं योगेश्वर सिंह, उपजिलाधिकारी कुशीनगर को नगर मजिस्ट्रेट झांसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
---
