यूपी में बदलेगी सर्वोदय स्कूलों की सूरत, हॉस्टल-स्मार्ट क्लास समेत इन सुविधाओं में होगा बड़ा सुधार, बजट जारी
समाज कल्याण विभाग ने 15 जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 1.50 करोड़ रुपये ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
15 सर्वोदय विद्यालयों के लिए 1.50 करोड़ रुपये जारी किए गए।
छात्रावास, स्मार्ट क्लासरूम और प्रयोगशालाओं में सुधार किया जाएगा।
पेयजल, स्वच्छता व खेल सुविधाओं को भी बेहतर बनाया जाएगा।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाज कल्याण विभाग के 15 जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में सुविधाएं बेहतर करने के लिए सरकार ने 1.50 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इस धनराशि से आवासीय विद्यालयों में हास्टल, स्मार्ट क्लासरूम, प्रयोगशालाओं, पेयजल, स्वच्छता और खेल सुविधाओं से जुड़े जरूरी काम कराए जाएंगे।
इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ रहने और खेलकूद के लिए भी बेहतर माहौल मिलेगा। इन विद्यालयों को बरेली, कौशांबी, अयोध्या, ललितपुर, हरदोई, आजमगढ़, बलिया, प्रयागराज, इटावा, फर्रुखाबाद, बांदा, चित्रकूट, जालौन और रायबरेली में चुना गया है।
यह भी पढ़ें- यूपी में भाजपा के नए जिला प्रभारियों की नियुक्ति, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जारी की लिस्ट
इस धनराशि से विद्यालयों के मौजूदा संसाधनों की मरम्मत और रखरखाव के साथ जरूरी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। स्मार्ट क्लास और प्रयोगशालाओं के बेहतर रखरखाव से विद्यार्थियों को आधुनिक तरीके से पढ़ाई का अवसर मिलेगा।
यह भी पढ़ें- फसल ही नहीं, बिजली बेचकर भी मौज काट रहे बिजनौर के किसान, रोज बन रही 1.60 लाख यूनिट बिजली
खेल परिसर के जीर्णोद्धार से शारीरिक गतिविधियों के लिए भी सुविधाएं बेहतर होंगी। पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
