विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lucknow News: मुख्‍यमंत्री जनता दरबार में आई महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, इलाज जारी

Published: Tue, 06 Aug 2024 11:29 AM (IST)

लखनऊ में मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ के जनता दरबार में आई एक महिला ने आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक ...और पढ़ें

जनता दरबार में आई महिला ने क‍िया आत्मदाह का प्रयास।
जनता दरबार में आई महिला ने क‍िया आत्मदाह का प्रयास।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री आवास के पास ज्वलनशील पदार्थ डालकर लगाई थी आग
  2. पुलिसकर्मियों ने आग पर काबू पाया और महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया

जागरण संवाददाता, लखनऊ। मुख्यमंत्री आवास के पास मंगलवार सुबह उन्नाव पुरवा के छत्ताखेड़ा गांव निवासी अंजली जाटव ने ज्वलनीशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने आग पर काबू पाया और महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है। जांच में सामने आया कि महिला जनता दरबार में शिकायत लेकर पहुंची थी।

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला जनता दरबार में शिकायत लेकर पहुंची थी। उसके पास से मिले लाल रंग के एक बैग बरामद किया। उसमें मुख्यमंत्री के नाम का पत्र मिला। उसमें लिखा था कि ससुराल वालों ने जो पैसा और मंगलसूत्र लूटा है। पुलिस उसको वापस नहीं दिला रही है।

महिला ने लिखा है कि उपमुख्यमंत्री ने भी पति को तलाश करने की बात कही थी। उस वक्त भी पुलिस ने झूठ बोल दिया कि देशराज नहीं मिला। आरोप है कि पुरवा थाने में तैनात दारोगा राजेश यादव ने उसे अपने आवास पर छिपाकर रखा है। महिला का दावा है कि उसने खुद पति को दारोगा के आवास पर देखा है। वहीं डीसीपी मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि विक्रमादित्य मार्ग के पास की घटना है। पारिवारिक विवाद की बात सामने आ

रही है। मामले की जांच की जा रही है।

सपा कार्यालय की तरफ से पहुंची थी महिला

घटना के बाद पुलिस ने सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं एक पुलिसकर्मी ने बताया कि महिला सवारी वाहन से सपा कार्यालय के पास पहुंची थी। वहां से चाय के एक होटल पर रूकी। इसके बाद मुख्यमंत्री आवास की तरफ गई थी।

उकसाने वाले बिंदु पर भी पुलिस कर रही काम

पुलिस के मुताबिक यह भी देखा जा रहा है कि महिला किसी के साथ तो नहीं पहुंची थी। वहां से निकलने के बाद महिला को किसी ने आत्मदाह के लिए उकसाया तो नहीं है। समेत अन्य बिंदु पर काम कर रही है। वहीं यह भी सामने आ रहा है कि महिला जनसुनवाई में शामिल नहीं हुई थी।

80 प्रतिशत जल चुकी है महिला

पुलिस ने बताया कि महिला 80 प्रतिशत से ज्यादा जल चुकी है। डॉक्टरों का कहना है कि महिला की हालत गंभीर है। वहीं पुलिस यह पता लगा रही है कि किस ज्वलनशील पदार्थ से आग लगाई है। कहां से लिया था।

यह भी पढ़ें: UP News: होमगार्ड ड्यूटी घोटाले के आरोपी कमांडेंट कृपा शंकर पांडेय को मिला प्रमोशन, शासनादेश जारी