Move to Jagran APP

BJP MLA कुलदीप सिंह सेंगर की जेल बदलने की तैयारी, सीतापुर जेल में फोन के इस्तेमाल का आरोप

दुष्कर्म के आरोप में सीतापुर जेल में बंद कुलदीप सिंह सेंगर को प्रयागराज या फर्रुखाबाद जेल भेजने की तैयारी है। सीतापुर जेल से फोन का इस्तेमाल करने के आरोप की भी जांच होगी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 30 Jul 2019 10:47 AM (IST)Updated: Tue, 30 Jul 2019 04:12 PM (IST)
BJP MLA कुलदीप सिंह सेंगर की जेल बदलने की तैयारी, सीतापुर जेल में फोन के इस्तेमाल का आरोप
BJP MLA कुलदीप सिंह सेंगर की जेल बदलने की तैयारी, सीतापुर जेल में फोन के इस्तेमाल का आरोप

लखनऊ, जेएनएन। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी उन्नाव सदर से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की जेल बदले जाने की तैयारी है। दुष्कर्म के आरोप में सीतापुर जेल में बंद कुलदीप सिंह सेंगर को प्रयागराज या फर्रुखाबाद जेल भेजने की तैयारी है। सीतापुर जेल में बंद कुलदीप पर दुष्कर्म पीड़िता के परिवार के लोगों को फोन पर धमकाने का आरोप है।

loksabha election banner

विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर सीतापुर जेल से फोन का इस्तेमाल करने के आरोप की भी जांच होगी। रविवार को रायबरेली में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दुष्कर्म पीड़िता के परिवार के लोगों की तहरीर पर कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ पुलिस ने हत्या और हत्या की साजिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके बाद राज्य सरकार ने सेंगर की जेल को बदलने का भी मन बनाया है। कुलदीप सिंह सेंगर अंडरट्रायल कैदी है। उनके मामले में जेल बदलने का फैसला लेने का अधिकार राज्य सरकार को है। इसके साथ ही उन्नाव दुष्कर्म केस में आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की सीतापुर जेल के भीतर की गतिविधियों की जांच होगी। पीड़ित परिवार ने विधायक पर जेल के भीतर से अपने लोगों से फोन पर बात करने का आरोप लगाया है।

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के दुर्घटना में घायल होने के मामले में कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया गया है। इस दुर्घटना में पीड़िता की चाची तथा मौसी की मृत्यु हो गई है। हादसे में मृत महिलाओं में से एक उन्नाव दुष्कर्म मामले की गवाह थी। दुष्कर्म पीड़िता की मां ने दावा किया कि यह दुर्घटना उनकी बेटी और अन्य को खत्म करने की एक साजिश थी।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.