केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का दो दिवसीय अमेठी दौरा 11 को, यहां करेंगी शिरकत Amethi News
मंत्री स्मृति ईरानी 11 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंच रही हैंं।
By Divyansh RastogiEdited By: Published: Mon, 09 Sep 2019 11:12 PM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2019 07:27 AM (IST)
अमेठी, जेएनएन। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी 11 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंच रही हैंं। यहां वह कई कार्यक्रमों में शिरकत करने के साथ तीन विकास खंड में चौपाल लगाएंगी।
11 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम
- सुबह साढ़े दस बजे वह सड़क मार्ग से सीधे अमेठी के ताला स्थित सगरा तालाब पहुंचेंगी। यहां वह तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ करेंगी।
- सुबह साढ़े 11 बजे वह अमेठी रेलवे स्टेशन पहुंचेंगी, जहां वह रेलवे महकमे के डीआरएम के साथ स्टेशन का निरीक्षण करेंगी।
- दोपहर साढ़े 12 बजे से कलेक्ट्रेट में सलोन-ऊंचाहार रेलवे लाइन निर्माण को लेकर डीआरएम व जिले के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।
- दोपहर डेढ़ बजे वह अमेठी के ताला स्थित मुकुटनाथ मंदिर में दीदी व सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत चौपाल लगाकर शिकायतें सुनेगी।
- दोपहर तीन बजे से चार बजे तक वह जामो के गौरा बाजार गांव में चौपाल लगाकर समस्याएं सुनेंगी। शाम पांच बजे वह जगदीशपुर के मिश्रौली गांव में चौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगी।
- शाम छह बजे वह भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी के घर पहुंच कर उनकी माता के निधन पर शोक व्यक्त करेंगी।
- शाम साढ़े सात बजे वह गौरीगंज में लिए गए आवास पर रात्रि विश्राम करेंगी।
12 सितंबर को यहां करेंगी शिरकत
- सुबह दस बजे वह गौरीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित आशा सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगी। यही पर वह परिषदीय स्कूलों में बनने वाले किचन गार्डन की शुरुआत करेंगी।
- सुबह 11 बजे से 12 बजे तक से वह भादर विकास खण्ड के छीड़ा गांव में चौपाल लगा कर शिकायतें सुनेंगी।
- दोपहर 1 बजे वह इसी विकास क्षेत्र के त्रिसुंडी गांव स्थित सीआरपीएफ कैंप में सेना भर्ती की तैयारियों की समीक्षा करेगी।
- दोपहर 2:30 बजे वह बहादुरपुर के राजीव गांधी पेट्रोलियम संस्थान में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगी।
- शाम चार बजे वह बहादुरपुर से लखनऊ रवाना होंगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें