विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उमेश पाल हत्याकांड में 8 दिन में दूसरा एनकाउंटर; अगला नंबर किसका...? 5 अभी भी हैं फरार

By Jagran NewsEdited By: Nitesh Srivastava
Published: Mon, 06 Mar 2023 01:42 PM (IST)

ADG प्रशांत कुमार ने इस विषय पर बात करते हुए कहा कि उमेश पाल हत्याकांड मामले को लेकर आज सुबह ...और पढ़ें

Umesh Pal Murder Case: 8 दिन में दूसरा एनकाउंटर
Umesh Pal Murder Case: 8 दिन में दूसरा एनकाउंटर

जागरण ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली: उमेश पाल हत्याकांड में यूपी पुलिस को सोमवार की सुबह दूसरी कामयाबी मिली, जब प्रयागराज के कौंधियारा इलाके के लालपुर में हत्याकांड में शामिल रहे दूसरे आरोपी विजय उर्फ उस्मान का एनकाउंटर किया गया। हत्याकांड से जुड़े जो सीसीटीवी फुटेज सामने आए थे, उसमें उस्मान द्वारा ही गोली चलती दिखाई दे रही है।

ADG प्रशांत कुमार ने इस विषय पर बात करते हुए कहा कि उमेश पाल हत्याकांड मामले को लेकर आज सुबह प्रयागराज पुलिस को एक सफलता मिली जब इस शूटआउट में शामिल उस्मान एक मुठभेड़ में घायल हुआ। उस्मान को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हुई। इस दौरान हमारे एक आरक्षी घायल हुए हैं।

8 दिन में दूसरा एनकाउंटर

इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वस्त किया था कि माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे। यह 8 दिन में दूसरा एनकाउंटर है। पहला एनकाउंटर 27 फरवरी को लखनऊ में हुआ था, जब पुलिस ने उमेश पाल के घर से 2 किलोमीटर दूर ही अरबाज को मार गिराया था। पुलिस ने जब अरबाज को पकड़ा तो वह उत्तर प्रदेश से बाहर जाने की फिराक में था।

अगला नंबर किसका?

सरकार की आक्रमक शैली को देखते हुए सवाल उठ रहे हैं कि अब अगला नंबर किसका होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस हत्याकांड से जुड़े जो सीसीटीवी फुटेज सामने आए थे उसमें कुल 7 शूटर्स नजर आए थे, ड्राइवर समेत 2 मारे जा चुके हैं जबकि 5 अभी भी फरार हैं, जिसमें अतीक का बेटे मोहम्मद असद से लेकर गूड्डू मुस्लिम तक शामिल हैं।

हत्याकांड में कुल 7 लोग आए थे नजर

घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कार ड्राइवर के अलावा छह शूटर दिखे थे। उनमें अतीक के तीसरे नंबर के बेटे असद, शिवकुटी निवासी बमबाज गुड्डू मुस्लिम, मेंहदौरी का गुलाम मोहम्मद, सिविल लाइंस का अरमान और पूरामुफ्ती में मरियाडीह गांव के साबिर की गिरफ्तारी पर पुलिस आयुक्त प्रयागराज स्तर से 50-50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

बढ़ा दी हई इनाम राशि

इन पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने इनाम राशि को बढ़ा दिया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने अतीक अहमद के बेटे असद समेत इस घटना के वांछित पांच अपराधियों पर ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। दस दिन बाद भी शूटरों को पकड़ने में यूपी एसटीएफ और पुलिस की करीब 28 टीम नाकाम रही हैं।

ढाई लाख का घोषित किया गया इनाम

अब प्रयागराज पुलिस आयुक्त की संस्तुति पर पुलिस महानिदेशक डीएस चौहान ने असद अहमद, अरमान, गुड्डू मुस्लिम, गुलाम और साबिर के खिलाफ ढाई लाख रुपये का पुरस्कार घोषित कर दिया है। एसीपी धूमनगंज एनएन सिंह ने बताया कि एसओजी व पुलिस की टीमें शूटरों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।