विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Religion Conversion Case in UP: उमर गौतम ने साथियों के सामने उगले हवाला नेटवर्क के राज

By Anurag GuptaEdited By:
Published: Fri, 02 Jul 2021 09:52 PM (IST)Updated: Sat, 03 Jul 2021 07:58 AM (IST)

एटीएस ने अहमदाबाद से गिरफ्तार उमर गौतम के साथी सलाहुद्दीन जैनुद्दीन शेख को शुक्रवार को एटीएस कोर्ट में पेश किया ...और पढ़ें

मतांतरण मामले में जेल भेजा गया अहमदाबाद से गिरफ्तार सलाहुद्दीन।
मतांतरण मामले में जेल भेजा गया अहमदाबाद से गिरफ्तार सलाहुद्दीन।

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। साजिश के तहत एक हजार से अधिक लोगों का मतांतरण कराए जाने के मामले में एटीएस अब हवाला के जरिये की गई फंडि‍ंग से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। इस कड़ी में एटीएस ने शुक्रवार को आरोपित मन्नू यादव उर्फ अब्दुल मन्नान, इरफान शेख व राहुल भोला को पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की है। तीनों का उमर गौतम से सामना भी कराया गया। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान उमर ने हवाला के जरिये फंडि‍ंग से जुड़े कई नए राज भी उगले हैं जिनके आधार पर अब कई बैंक खाताधारकों की छानबीन तेज की गई है।

एटीएस ने अहमदाबाद से गिरफ्तार उमर गौतम के साथी सलाहुद्दीन जैनुद्दीन शेख को शुक्रवार को एटीएस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। अब एटीएस सलाहुद्दीन को भी पुलिस रिमांड पर लेने का प्रयास कर रही है। सलाहुद्दीन की दस दिनों की पुलिस रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है। जांच एजेंसी अब तक पकड़े गए छह आरोपितों से मिली जानकारियों के आधार पर मतांतरण गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इसके लिए कई जिलों में लगातार छानबीन की जा रही है। हवाला नेटवर्क से जुड़े कुछ लोगों की भी तलाश की जा रही है। एटीएस जल्द कुछ अन्य गिरफ्तारियां कर सकती है।

मतांतरण के लिए फंडि‍ंग में कई बैंक खातों का प्रयोग किए गया था, जिनका बैंकों से ब्योरा हासिल किया गया है। इन खातों में भेजी गई व समय-समय पर निकाली गई रकम को लेकर भी उमर गौतम व उसके साथियों से पूछताछ की जा रही है। उमर गौतम से उसके परिवारीजन के नाम खोले गए खातों में आई रकम को लेकर सवाल किए जा रहे हैं। उमर गौतम कई खातों में हुए लेनदेन को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका है।

उल्लेखनीय है कि एटीएस ने उमर गौतम व जहांगीर को गिरफ्तार कर साजिशन एक हजार से अधिक लोगों का मतांतरण कराए जाने का राजफाश किया था। एटीएस इसके बाद उमर गौतम के चार अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है।