अब आधार कार्ड को लेकर लाइन में लगने की झंझट खत्म, UIDAI ने किया बड़ा बदलाव; घर बैठे कर सकेंगे ये बड़ा काम
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने लखनऊ में सफल टोकन मैनेजमेंट सिस्टम को अब देशभर में लागू कर दिया है। इससे नागरिक घर बैठे डिजिटल अपॉइंटमेंट बुक कर सकेंगे।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
UIDAI ने टोकन मैनेजमेंट सिस्टम देशभर में लागू किया।
नागरिक अब घर बैठे डिजिटल अपॉइंटमेंट बुक कर सकेंगे।
लखनऊ में सफल होने के बाद यह प्रणाली शुरू की गई।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआइडीएआइ) ने लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय में टोकन मैनेजमेंट सिस्टम (टीएमएस) सफल होने के बाद इसे देशभर में लागू कर दिया है। अब लोग डिजिटल टोकन प्रणाली से घर बैठे अपाइंटमेंट ले सकेंगे। इससे उन्हें क्षेत्रीय व राज्य कार्यालयों में लाइन में नहीं लगना पड़ेगा।
यूआइडीएआइ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौरभ विजय, प्राधिकरण के सदस्य प्रो. मौसम, मुख्यालय के उप महानिदेशक विवेक चंद्र वर्मा और क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ के उप महानिदेशक प्रशांत कुमार सिंह ने मंगलवार को इस सिस्टम को सभी राज्य व क्षेत्रीय कार्यालयाें में लागू किए जाने की पहल का शुभारंभ किया। अभी तक क्षेत्रीय कार्यालयों में अधिक भीड़ होने से कई लोगों को बिना सेवा प्राप्त किए लौटना पड़ता था।
अपाइंटमेंट बुक कर प्राप्त कर सकते हैं डिजिटल टोकन
इसको ध्यान में रखते हुए लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय में इसी वर्ष मार्च में डिजिटल टोकन प्रणाली विकसित की गई थी। इससे लोग अपने मोबाइल फोन से क्यू आर कोड स्कैन कर या https://sewa.uidai.gov.in/ पर लागइन कर अपाइंटमेंट बुक कर डिजिटल टोकन प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- 450 साल पुरानी रामलीला में दिखेगा 70 फीट का रावण, अब ऐशबाग के मंच पर नजर आएगा AI का तिलिस्म
अग्रिम अपाइंटमेंट की सुविधा 24 घंटे सातों दिन उपलब्ध है। प्राधिकरण के अनुसार कार्यालय परिसर से उसी दिन की बुकिंग भी निर्धारित समयावधि में की जा सकती है। डिजिटल टोकन जनरेट करने के साथ ही इसे निश्शुल्क डाउनलोड कर सकते हैं। इससे विशेष रूप से दूर-दराज के जिलों से आने वाले नागरिकों को राहत मिलेगी।
