UGC Act पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का पोस्ट, कानून की भाषा भी साफ होनी चाहिए और भाव भी
UGC Act: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को यूजीसी के नये कानून को लागू करने पर रोक लगाने के साथ इसको लेकर केंद्र सरकार और यूजीसी से रिपोर्ट मांगी है।
-1769682487406_m.webp)
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव
HighLights
एक्स पर एक पोस्ट से इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रया
यूजीसी (विश्वविद्याल अनुदान आयोग) कानून
राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : यूजीसी के नये कानून पर सुप्रीम कोर्ट के फिलहाल रोक लगाने के फैसले को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने काफी सराहा है।
उन्होंने गुरुवार को एक्स पर एक पोस्ट से इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रया दी है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को यूजीसी (विश्वविद्याल अनुदान आयोग) कानून पर कहा था कि दोषी बचे नहीं और निर्दोष फंसे नहीं।
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को यूजीसी के नये कानून को लागू करने पर रोक लगाने के साथ इसको लेकर केंद्र सरकार और यूजीसी से रिपोर्ट मांगी है। इसको लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया पोस्ट की है।
अखिलेश यादव ने पोस्ट किया है कि सच्चा न्याय किसी के साथ अन्याय नहीं होता है, माननीय न्यायालय यही सुनिश्चित करता है। कानून की भाषा भी साफ होनी चाहिए और भाव भी। बात सिर्फ नियम नहीं, नीयत की भी होती है। न किसी का उत्पीड़न हो, न किसी के साथ अन्याय। न किसी पर जुल्म-ज्यादती हो, न किसी के साथ नाइंसाफी।
इससे पहले बुधवार को अखिलेश यादव ने यूजीसी कानून को लागू करने को अपना समर्थन दिया था और कहा कि यूजीसी एक्ट के दोषी बचे नहीं। इसका पूरा ध्यान रखा जाए कि किसी के साथ अन्याय न हो और निदोर्ष फंस नहीं । उत्तर प्रदेश समेत देश भर में यूजीसी के नए कानून को लेकर विरोध-प्रदर्शन भी किया गया।
सच्चा न्याय किसी के साथ अन्याय नहीं होता है, माननीय न्यायालय यही सुनिश्चित करता है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 29, 2026
क़ानून की भाषा भी साफ़ होनी चाहिए और भाव भी।
बात सिर्फ़ नियम नहीं, नीयत की भी होती है।
न किसी का उत्पीड़न हो, न किसी के साथ अन्याय
न किसी पर जुल्म-ज्यादती हो, न किसी के साथ नाइंसाफ़ी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।