यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Udhayanidhi Stalin Statement Row: केशव मौर्य ने सपा-कांग्रेस को घेरा, बोले- बेशर्मी की हद पार कर रहे हैं
उदयनिधि स्टालिन की सनातन धर्म को लेकर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर केशव मौर्य ने कहा मैं सपा प्रमुख ...और पढ़ें

HighLights
- तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की सनातन धर्म को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर बवाल।
- भाजपा ने भारत गंठबंधन को घेरा
- केशव मौर्य ने उदयनिधि के बयान को निंदनीय बताते हुए कहा कि यह हिंदू समुदाय को गाली देने का एक प्रयास है।
लखनऊ, एएनआई। तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की सनातन धर्म को लेकर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की प्रतिक्रिया सामने आई है। केशव मौर्य ने उदयनिधि के बयान को निंदनीय बताते हुए कहा कि यह हिंदू समुदाय को गाली देने का एक प्रयास है।
'भारत गंठबंधन को देना चाहिए जवाब'
केशव मौर्य ने कहा, ''मैं सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस के राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या वे इस तरह के बयान से सहमत हैं? जो पार्टियां भारत गठबंधन का हिस्सा हैं, उन्हें जवाब देना चाहिए कि वे इस तरह के बयान से सहमत हैं या नहीं?
सपा और कांग्रेस बेशर्मी की हद पार कर रहे हैं: केशव प्रसाद मौर्य
उन्होंने कहा, "सपा और कांग्रेस बेशर्मी की हद पार कर रहे हैं, जब वे तमिलनाडु के सीएम के बेटे के बयान पर चुप हैं, लेकिन शिवभक्त सतीश शर्मा (यूपी मंत्री) के बारे में बात कर रहे हैं। उन्हें शर्म भी आ रही है।" 'हर हर महादेव' और 'जय श्री राम' कहना...।"
#WATCH | Udhayanidhi Stalin's statement (on Sanatana Dharma) is condemnable and it is an attempt to abuse the Hindu community. I want to ask SP Chief Akhilesh Yadav and Congress' Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi if they agree with such a statement? Parties which are a part of the… pic.twitter.com/WpwRQgijfS
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 4, 2023
उदयनिधि स्टालिन ने क्या कहा था?
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने रविवार को कहा था कि 'सनातन धर्म मलेरिया डेंगू की तरह है जिसे मिटाना जरूरी है।' उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी पर मचे चौतरफा बवाल के बीच कांग्रेस नेता डॉ. करण सिंह ने अपना विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने डीएमके नेता की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और पूरी तरह से अस्वीकार्य है।
