विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Satish Sharma Video: मंत्री सतीश शर्मा ने शि‍वल‍िंग के पास क्‍यों धोए हाथ? खुद बताई ये वजह

By AgencyEdited By: Vinay Saxena
Published: Mon, 04 Sep 2023 04:04 PM (IST)

यूपी सरकार में मंत्री सतीश शर्मा ने बताया क‍ि यह वीड‍ि‍यो नौ द‍िन पहले का है। वह पूजा करने के ...और पढ़ें

मंद‍िर में हाथ धुलने के वायरल वीड‍ियो पर यूपी के मंत्री सतीश शर्मा ने प्रत‍िक्र‍िया दी है।
मंद‍िर में हाथ धुलने के वायरल वीड‍ियो पर यूपी के मंत्री सतीश शर्मा ने प्रत‍िक्र‍िया दी है।

HighLights

  1. यूपी सरकार में मंत्री सतीश शर्मा का मंद‍िर में शिवलिंग के पास हाथ धोते हुए वीड‍ियो आया सामने।
  2. वायरल वीड‍ियो को लेकर विपक्षी नेता भाजपा पर हमलावर हैं।
  3. अब मंत्री सतीश शर्मा ने इसको लेकर प्रत‍िक्र‍िया दी है।

लखनऊ, एएनआई। यूपी सरकार में मंत्री सतीश शर्मा ने शिवलिंग के पास हाथ धोने के अपने वायरल वीड‍ियो को लेकर जवाब द‍िया है। सतीश शर्मा ने बताया क‍ि यह वीड‍ि‍यो नौ द‍िन पहले का है। वह पूजा करने के ल‍िए बाराबंकी के लोधेश्वर महादेव मंदिर गए थे। मंदिर में उन्होंने पुजारी की मदद से चंदन, दही, शहद, गुलाल, दूध आदि का उपयोग करके पूजा की। पुजारी ने पूजा-अर्चना के बाद भगवान शिव के पैर के नीचे हाथ धोने में मदद की।

'अगर इससे किसी को ठेस पहुंची है, तो मैं माफी मांगता हूं'

सतीश शर्मा ने कहा, ''मैं एक 'सनातनी' हूं और भगवान शिव की पूजा करता हूं। मैं सपने में भी सनातन आस्था का अपमान करने के बारे में नहीं सोच सकता। अगर इससे किसी को ठेस पहुंची है, तो मैं माफी मांगता हूं।''

सतीश शर्मा का वीड‍ियो हो रहा वायरल 

बता दें, मंत्री सतीश शर्मा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीड‍ियो में मंत्री सतीश शर्मा शिवलिंग के पास हाथ धोते दिख रहे हैं। वायरल वीड‍ियो को लेकर विपक्षी नेता भाजपा पर हमलावर हैं।

कांग्रेस ने वीड‍ियो शेयर कर बोला हमला  

यूपी कांग्रेस के ऑफ‍िशि‍यल एक्‍स (ट्वि‍टर) हैंडल से वीड‍ियो शेयर करते हुए कहा गया, ''उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश शर्मा शिवालय में शिवलिंग के अर्घ्य से सटाकर ही हाथ धो रहे हैं। बगल में एक और मंत्री जितिन प्रसाद खड़े होकर टकटकी निगाह से देख रहे हैं। धर्म के नाम पर, देवी-देवताओं के नाम पर राजनीति करने वाले और कुर्सी पर बैठने वाले इन नीचों के पास इतनी सामान्य सी बुद्धि भी नहीं कि शिवलिंग के समीप हाथ नहीं धोया जाता।''

यूपी कांग्रेस के एक्‍स (ट्वीट) में आगे ल‍ि‍खा गया, ''इन दुर्बुद्धि वालों के लिए हमारी आस्था, हमारा विश्वास, हमारे देवी-देवता केवल राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के साधन मात्र हैं। उससे अधिक ना इन्हें ईश्वर में आस्था है, ना ही जनता की आस्था में विश्वास।''