विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लखनऊ पुलिस कमिश्नर के साथ दो आईजी और गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर के साथ दो डीआईजी

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 13 Jan 2020 01:13 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2020 06:00 PM (IST)

पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति के साथ ही सहायक के रूप में संयुक्त पुलिस कमिश्नर के रूप में दो-दो अधिकारियों को ...और पढ़ें

लखनऊ पुलिस कमिश्नर के साथ दो आईजी और गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर के साथ दो डीआईजी
लखनऊ पुलिस कमिश्नर के साथ दो आईजी और गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर के साथ दो डीआईजी

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ यहां की प्रमुख औद्योगिक नगरी गौतमबुद्धनगर में पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति के साथ ही उनके सहायक के रूप में संयुक्त पुलिस कमिश्नर के रूप में दो-दो अधिकारियों को तैनाती दी गई हैं। इसके साथ ही छह वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों का तबादला भी किया गया है।

लखनऊ में पुलिस कमिश्नर नियुक्त होने वाले एडीजी सुजीत पाण्डेय अभी तक एडीजी जोन प्रयागराज के पद पर तैनात हैं। लखनऊ कमिश्नर के रूप में पद संभालने के बाद उनके साथ दो अधिकारी ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर के रूप मे तैनात होंगे। सुजीत पाण्डेय के साथ आईजी नवीन अरोड़ा तथा नीलाब्जा चौधरी संयुक्त पुलिस कमिश्नर के रूप में तैनात होंगे। नवीन अरोड़ा संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था तथा नीलाब्जा चौधरी संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय होंगे।

गौतमबुद्धनगर में पुलिस कमिश्नर के रूप में तैनाती पाने वाले आलोक सिंह फिलहाल मेरठ में एडीजी के पद पर तैनात हैं। उनके साथ सहायक के रूप में अखिलेश कुमार तथा श्रीपर्णा गांगुली अपर पुलिस आयुक्त के रूप में तैनात होंगे। अखिलेश कुमार अभी डीआइजी पीएसी मुख्यालय लखनऊ तथा श्रीपर्णा गांगुली डीआइजी कारागार प्रशासन एवं सुधार के पद पर लखनऊ में तैनात हैं।

छह वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों का भी तबादला

प्रदेश शासन ने आज छह वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों का भी तबादला किया है। पुलिस मुख्यालय से सम्बद्घ संदीप सालुंके को अपर महानिदेशक तकनीकी सेवाएं लखनऊ, अपर महानिदेशक तकनीकी सेवाएं असीम कुमार अरुण को अपर महानिदेशक यूपी-112, अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जय नारायण सिंह को इसी पद पर कानपुर, अपर महानिदेशक कानपुर जोन प्रेम प्रकाश को इसी पद पर प्रयागराज, पुलिस महानिरीक्षक कानून-व्यवस्था पुलिस मुख्यालय प्रवीण कुमार को पुलिस महानिरीक्षक मेरठ जोन तथा पुलिस उप महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार, लखनऊ लव कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है।  

जावीद अहमद की उत्तर प्रदेश वापसी

उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक सैयद जावीद अहमद की उत्तर प्रदेश वापसी हो गई है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने वाले जावीद अहमद को महानिदेशक फायर सर्विसेज के पद पर तैनाती मिली है। प्रदेश शासन ने आज डीजी स्तर के चार अधिकारियों का तबादला किया है। होमगार्ड विभाग में घोटाला के बाद प्रतीक्षा में चल रहे डीजी जीएल मीना को भी तैनाती मिली है। उनको पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग के पद पर नियुक्त किया गया है। पुलिस महानिदेशक फायर सर्विसेज विश्वजीत महापात्रा को डीजी रूल्स एंड मैनुएल्स के पद पर भेजा गया है। मानवाधिकार आयोग के डीजी रहे डीएल रत्नम को पुलिस महानिदेशक मानवाधिकार उत्तर प्रदेश का चार्ज मिला है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।