Move to Jagran APP

एक फ्लाईओवर अटल बिहारी बाजपेयी और एक लालजी टंडन के नाम से होगा : राजनाथ सिंह

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो फ्लाईओवर की सौगात। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले इन परियोजनाओं का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहर थे। लखनऊ में यातायात का दबाव बहुत बढ़ रहा है। कोरोना काल में भी रिकॉर्ड समय में पुल बनकर तैयार हो गए हैं।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 07:10 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 07:40 PM (IST)
एक फ्लाईओवर अटल बिहारी बाजपेयी और एक लालजी टंडन के नाम से होगा : राजनाथ सिंह
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो फ्लाईओवर व कैंसर संस्थान की ओपीडी का वर्चुअली लोकार्पण।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को मंगलवार को दो बड़े फ्लाईओवरों की सौगात  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी। वर्चुअली लोकार्पण में लखनऊ के सांसद तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जब से कोरोना का संकट शुरू हुआ, लखनऊ नहीं आ पाया। मुझे आज सुखद अनुभूति हो रही है। लोग मास्क और दो गज की दूरी और हाथ साफ रखें। जब तक दवाई नहीं ढिलाई नहीं। मैं मुख्यमंत्री योगी को धन्यवाद देता हूं। आपके सहयोग की जितनी प्रसंशा करूं कम है। इन परियोजनाओं का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहर थे। लखनऊ में यातायात का दबाव बहुत बढ़ रहा है। कोरोना काल में भी रिकॉर्ड समय में पुल बनकर तैयार हो गए हैं। आठ लेन की आउटर रिंग रोड भी बड़ा प्रोजेक्ट है। दिसंबर 2021 तक का काम पूरा होगा। कानपुर-लखनऊ में एक्सप्रेस-वे स्वीकृत है। हरदोई रोड एनएच हो गया है। ये चार लेन बन रहा है।

loksabha election banner

राजनाथ सिंह ने कहा कि बांसमंडी और लाटूश रोड जाम में रहता है। पुल बनने से जाम खत्म होगा। इस इलाके में व्यवसाय बढ़ जाएगा। आर्थिक गतिविधि भी तेज होगा। हैदरगंज से मीना बेकरी तक पुल भी बहुत अहम है। इससे चौक, नक्खास, आलमनगर, आलमबाग तक रास्ता सुलभ रहे। पुलों के नीचे सड़क दुरस्त करवाई जाए। पुलों के नीचे कब्जे न हों, इसके लिए जाली के भीतर हरियाली करवाई जाए। सेतु निगम के अफसर भी बधाई के पात्र है। स्मार्ट सिटी तभी बनती है जब इंफ्रस्ट्रक्चर स्मार्ट होता है। एक फ्लाईओवर अटल बिहारी बाजपेयी और एक लालजी टण्डन के नाम से होगा

लखनऊ को मैट्रोपोलिटिन सिटी बनाने का प्रयास : मुख्यमंत्री 

वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद पथ लखनऊ की लाइफ लाइन बन गई है। भविष्य में आउटर रिंग रोड को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और आगरा एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा। जिससे लखनऊ का अधिक विकास होगा। राजनाथ सिंह के रक्षा मंत्री बनने के बाद लोगों को बहुत आसानी हुई है। एनजीटी और रक्षा मंत्रालय का सहयोग भी बढ़ा है। आपकी परियोजनाओं से लखनऊ को लाभ होगा। समय-सीमा के भीतर काम पूरा किया जाएगा। लखनऊ को मैट्रोपोलिटिन सिटी बनाने का प्रयास होगा।

पुल से मिलेगी सहूलियत : केशव प्रसाद मौर्य

वहीं, इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हम प्रदेश में 20 किमी प्रतिदिन सड़क बना रहे हैं। 67 नए राज्य मार्ग बनाए जा रहे हैं। आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। इस इलाके की बहुत सहूलियत हुई है। सबसे पहले आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। कैंसर संस्थान बहुत बड़ी बात है। इसके अलावा दो फ्लाईओवर भी अहम हैं। जिसके लिए रक्षा मंत्री का प्रयास बहुत महत्वपूर्ण है। रक्षा मंत्री देश के अलावा अपनी सीट का भी ख्याल रख रहे हैं। राजधानी में 15 पुल बन रहे हैं। लखनऊ अब अटल बिहारी बाजपेयी और लाल जी टंडन का सपना पूरा होगा।

लोगों की दुश्वारियां होंगी कम : ब्रजेश पाठक 

वहीं, ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस इलाके में बहुत जाम लगता था। राजनाथ सिंह का आभार है। उन्होंने ये दो पुल शुरू कर दिए हैं। इससे इस इलाके का विकास होगा। लोगों की दुश्वारियां कम होंगी। टाटा मेमोरियल मुंबई के साथ कैंसर हॉस्पिटल का एमओयू हो गया है। ऑपरेशन थिएटर, 54 बेड क्रियाशील, 30 डॉक्टर हैं। 850 करोड़ की वयवसथा की गई है

कोरियाई कम्पनी लखनऊ में लगाएगी फैक्ट्री

दिवाकर त्रिपाठी ने कहा कि बहुत ही महत्वपूर्ण काम हो रहा है। कोरियाई कम्पनी भी लखनऊ में फैक्ट्री लगाएगी। विकास कार्य हो रहे हैं। बेसिक थीम ये है कि लखनऊ में इतना रोजगार सृजित हो कि युवाओं को लखनऊ में ही रहना हो बाहर न जाना पड़े। लखनऊ को बहुत विकास करेंगे। विदेशी कंपनियों को भी लखनऊ लाने की तैयारी की जा रही है।

दो पुल आज से देंगे आठ लाख लोगों को बड़ी राहत

लखनऊ में दो सौ करोड़ रुपये की लागत से बने दो पुल जाम से जूझ रहे करीब आठ लाख लोगों का सफर आसान करेंगे। गुरु गोविंद सिंह मार्ग पर नाका हिंडोला होते हुए डीएवी कॉलेज और हैदरगंज से मीना बेकरी तक बनाए गए दोनों पुलों का लोकार्पण हो गया। नाका पुल 1527.88 मीटर लंबा है। जिस पर करीब 131 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसके जरिये गुरु गोविंद सिंह मार्ग, हुसैनगंज चौराहा, बांसमंडी, नाका, डीएवी कॉलेज से ऐशबाग जाने वाले लोगों को बहुत राहत मिलेगी। यह तीन लेन का फ्लाईओवर है। मीना बेकरी पुल की लागत करीब 65 करोड़ रुपये है जिसकी लंबाई 908.05 मीटर है। शहर का व्यस्त मार्ग इस पुल से राहत पाएगा। बुलाकी अड्डा, राजाजीपुरम जैसे अहम इलाकों में जाम कम हो जाएगा। ये दो लेन का फ्लाईओवर है। 

 

ढाई साल में दोनों पुलों का काम पूरा

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि दीपावली तक हैदरगंज से नींबू पार्क तक पुल का भी लोकार्पण कर दिया जाएगा। उन्होंने नाका के व्यापारियों को आश्वासन दिया कि पुल शुरू होने के बाद सॢवस लेन का काम पूरा होगा। सेतु निर्माण निगम के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप गुप्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक, राज्य मंत्री चंद्गिका प्रसाद उपाध्याय और विधायक सुरेश श्रीवास्तव भी मौजूद रहेंगे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.